Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपका व्यवहार बनता हैं बच्चों के लिए सीख, इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी

पेरेंट्स का व्यवहार देखकर ही बच्चे उनकी तरह व्यवहार करने लगते हैं। इसलिए पेरेंट्स को भी अपने व्यवहार में ध्यान देने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Jun 2019 5:09:52

आपका व्यवहार बनता हैं बच्चों के लिए सीख, इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी

हर पेरेंट्स की चाहत होती हैं कि अपने बच्चों को अच्छा इंसान बनाया जाए। इसके लिए जरूरी हैं कि बच्चों को अच्छी परवरिश दी जाए और उन्हें अच्छी सीख दी जाए। पेरेंट्स बच्चों से तो अच्छे व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं लेकिन खुद के व्यवहार पर नियंत्रण नहीं रख पाते है। पेरेंट्स का व्यवहार देखकर ही बच्चे उनकी तरह व्यवहार करने लगते हैं। इसलिए पेरेंट्स को भी अपने व्यवहार में ध्यान देने की जरूरत होती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें और सव्शानी बताने जा रहे हैं जो पेरेंट्स को अपने बच्चों के सामने बरतनी चाहिए और उन्हें सिखानी चाहिए।

बच्चों के सामने उनकी माँ के प्रति आपका बर्ताव
अगर आप बच्चों के सामने अपनी पत्नी की सही देखभाल करते हैं, अपनी हर बात उनसे साझा करते हैं, उनसे सम्मान से, शिष्टता से पेश आते हैं तो आपके बच्चें भी उनके साथ वैसे ही पेश आएंगे। अगर आप उनके साथ बुरा बर्ताव, अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं, उन्हें महत्व नहीं देते बात नहीं सुनते तो बच्चे भी वैसा ही करेंगे। आप तब उन्हें ऐसा करने से नहीं रोक पाएंगे।
parenting tips,parenting tips in hindi,parents to take care these things,child behaviors आप पैसों का उपयोग कैसे करते हैं
आप अगर कर्ज में डूबे हुए है, पैसे का सही उपयोग नहीं कर रहे हैं, खर्चीले हैं, हर चीज़ पर बिना सोचे-समझे पैसे खर्च कर रहे हैं तो वह भी इन्हीं आदतो को देखकर बड़े हो रहे हैं और वे भी आगे चलकर ऐसा ही करेंगे इसीलिए ध्यान रखिये अभी से निवेश करें. छोटी-छोटी बचत, सही बजट, उचित भविष्य योजनाएं बनाएं और उन्हें भी इनका महत्व समझाएं।

दूसरे लोगो से कैसा बर्ताव करते हैं
यदि आप अपने फायदे के लिए दूसरो का उपयोग करते हैं, उन्हें काम निकलने पर नहीं पूछते, छोटे तबके के लोगो जैसे वेटर, ड्राइवर, नौकरों उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो सावधान आपके बच्चे अशिष्टता ही सीखेंगे वे भी बड़े होकर नहीं बल्कि अभी से ऐसा बर्ताव करेंगें। इसीलिए आप भी ऐसे लोगों के प्रति दयालु और सम्मानजनक दृष्टिकोण रखें। उनके काम को सेवा भाव के रूप में देखें।

आत्मसम्मान सिखायें अहंकार नहीं
अपने बच्चों के सामने कभी अपने पद और पैसे का अभिमान न जताएं। जैसे आपको गर कोई पुलिस वाला गलत ड्राइविंग करने के लिए चालान करे तो उससे बतमीजी न करें, उसे अपने औहदे का रौब न दिखाएं। अपनी गलती स्वीकार करें। अपने बॉस का सम्मान करें चाहे वे इसके लायक हो या नहीं इससे आपके बच्चें जीवन में सकारात्मक सोच रखना सीखेंगे और कभी अहंकारी नहीं बनेंगे। parenting tips,parenting tips in hindi,parents to take care these things,child behaviors अपने चरित्र को मजबूत बनाएं
अगर आप धोखा दे रहे, बोल कुछ रहे हैं और कर कुछ रहे हैं, लोगो से कैसा व्यवहार कर रहे हैं अपने पड़ोसियों के प्रति कैसी सोच रखते हैं उन्हें सब पता होता है वे सब जानते हैं। अगर आप कोई गलती करते हैं तो उस पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे, याद रखियें बच्चें सब ध्यान दे रहे हैं। इसीलिए अपने चरित्र को मजबूत बनाएं अपने सम्मान को बनाये रखे, ऐसा कोई काम न करें जो उनके चरित्र विकास में बाधक बने।

जीवन में अनुशासन का महत्व सिखाएं
अगर आप बहुत ज्यादा खाना, ज्यादा खर्च, ज्यादा पीना, ज्यादा सोना, घर देर से आना, अपने बिलो को समय पर न चुकाना ऐसा अनुशानहींन जीवन जी रहे हैं तो जल्द ही सचेत हो जाये, आपके बच्चें भी अपने जीवन में यही सब दोहराएंगे। इसीलिए यह आप पर है कि आप अपने और उनके लिए कैसा जीवन चुनते हैं एक अनुशासित और संयमपूर्ण जीवन या अनुशासनहीन।

उदार बनना सीखें और सिखाएं
आप जब भी दान दें, किसी की मदद करें, किसी के सहयोग के लिए कुछ करे, किसी सहायता के लिए कही जाये तो उसे पूरे मन से करें। आप कुछ बहुत बड़ा कर रहे हैं इस भावना से न करें। आपके बच्चें जब आपको निस्वार्थ भाव से किसी की सेवा करते देखेंगें तो वे उदार बनगें उनमे सेवा भाव जागेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology