न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Women's Day 2020: महिला दिवस पर महिलाओं के योगदान को करे याद, इन quotes के साथ भेजें बधाई संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Mar 2020 8:13:10

Women's Day 2020: महिला दिवस पर महिलाओं के योगदान को करे याद,  इन quotes के साथ भेजें बधाई संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। कई देशों में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की जाती है। रूस और दूसरे कई देशों में इस दिन के आस-पास फूलों की कीमत काफी बढ़ जाती है। इस दौरान महिला और पुरुष एक-दूसरे को फूल देते हैं।

चीन में ज़्यादातर दफ़्तरों में महिलाओं को आधे दिन की छुट्टी दी जाती है। वहीं अमरीका में मार्च का महीना 'विमेन्स हिस्ट्री मंथ' के तौर पर मनाया जाता है। इस बार अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस का थीम 'I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights' है, जिसका अर्थ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और लैंगिक समानता के पक्ष को मजबूती से पेश करना है।

womens day 2020 wishes,happy women day 2020 wishes,womens day wishes quotes,womens day greetings,womens day whatsapp message in hindi,international womens day wishes

8 मार्च को क्यों मनाया जाता है महिला दिवस

आपको बता दे, 1917 में युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने 'ब्रेड एंड पीस' (यानी खाना और शांति) की मांग की। महिलाओं की हड़ताल ने वहां के सम्राट निकोलस को पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया और अंतरिम सरकार ने महिलाओं को मतदान का अधिकार दे दिया।

उस समय रूस में जूलियन कैलेंडर का प्रयोग होता था। जिस दिन महिलाओं ने यह हड़ताल शुरू की थी वो तारीख 23 फ़रवरी थी। ग्रेगेरियन कैलेंडर में यह दिन 8 मार्च था और उसी के बाद से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाने लगा।

1975 में महिला दिवस को आधिकारिक मान्यता उस वक्त दी गई थी जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे वार्षिक तौर पर एक थीम के साथ मनाना शुरू किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम थी 'सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फ़ॉर द फ्यूचर।'

इस खास दिन के जरिये दुनियाभर में अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को याद किया जाता है और उनके प्रति सम्‍मान व प्रशंसा को दर्शाया जाता है। तो आप भी महिलाओं को दीजिये सम्‍मान और इन कुछ स्‍पेशल कोट्स और बधाई संदेश के जरिये उन तक अपनी भावनाएं पहुंचाएं। महिला दिवस पर हिन्‍दी के इन कुछ कोट्स के साथ आप बधाई संदेश भेज सकते हैं :

womens day 2020 wishes,happy women day 2020 wishes,womens day wishes quotes,womens day greetings,womens day whatsapp message in hindi,international womens day wishes

पापा की वो लाडली,
मां की वो दुलारी
दिल से है नादान,
पर करती है सब पर जान कुर्बान,
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान,
ये है त्याग की पहचान...
Happy Women's Day!

मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो
जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो
नमन है उन सब नारियों को
जीवन के हर मोड़ पर, हमारा साथ देती है वो!
Happy Women's Day!

दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई
Happy Women's Day

कई फूल चाहिए होते हैं माला बनाने के लिए
लेकिन सिर्फ एक महिला ही काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए
Happy Women's Day

मुस्कुराकर, दर्द भूलकर रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति है एक नारी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई।

औरत का इस दुनिया में मान है
औरत एक बहन है
एक बेटी है, एक पत्नी है
औरत के बिना यह जहांन कुछ भी नहीं है
हैप्पी वुमेन्स डे।

नारी ही शक्ति है नर की,
नारी ही शोभा है घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें
Happy Women's Day!

हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
पर एक 'स्त्री' अकेली ही काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए
Happy Women's Day!

नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो
टूटी हुई उम्मीदों की एक मात्र आस हो
हर जान की तुम ही तो आधार हो
नफरत की दुनिया में तुम ही तो प्यार हो
उठो अपने अस्तित्व को संभालो
केवल एक दिन ही नहीं
हर दिन के लिए तुम खास हो
Happy Women's Day!

नारी एक बहन है उसका स्नेह करो,
नारी एक भाभी है उसका आदर करो,
नारी एक पत्नी है उसका प्रेम करो,
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो।
Happy Women's Day!

मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो
जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो
नमन है उन सब नारियों को
जीवन के हर मोड़ पर, हमारा साथ देती है वो!
Happy Women's Day!

womens day 2020 wishes,happy women day 2020 wishes,womens day wishes quotes,womens day greetings,womens day whatsapp message in hindi,international womens day wishes

आप अंग्रेजी के इन कोट्स के जरिये भी महिला दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं :

Happy Women's Day to all the incredible women! Shine on...
Not just today but everyday!

Equal rights are not special rights।
Happy International Women’s Day।

It's Women's day!
Feel special and unique on the top of the world!

Thank you for being the woman you are।
I could not imagine the world without you!
Happy Women’s Day!

Women'S Day, International Women'S Day, March, 8, Wish

Empower women, empower the human community।
The base on which the world stands is a woman।
You are inspirational to others।
Happy Women’s Day 2020!

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत