न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कियों का दिल जीतने के लिए आजमाए वही पुराने डेटिंग टिप्स, जानें यहां

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं पुराने इजहार-ए-इश्क के तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से लड़कियों का दिल जीत सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Jan 2021 5:50:47

लड़कियों का दिल जीतने के लिए आजमाए वही पुराने डेटिंग टिप्स, जानें यहां

लड़कियों को प्रभावित करने के लिए लड़के क्या कुछ नहीं करते है। डेट के दौरान लड़के महंगे से महंगे गिफ्ट्स देने के साथ ही हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन जब तक आपकी कोई बात लड़कियों के दिल को नहीं छू जाती तब तक वो मजबूत रिश्ता नहीं बन पाता। ऐसे में आज भी 90 के दशक के पुराने डेटिंग टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं जिनकी मदद से आप लड़कियों को इम्प्रेस कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं पुराने इजहार-ए-इश्क के तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से लड़कियों का दिल जीत सकते हैं।

dating tips,relationship tips,ways to impress girls

खत लिखें

ऑनलाइन डेटिंग के दौर में यदि आप सामने वाले का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं तो वॉट्सअप आदि पर संदेश भेजने की बजाय खत लिखें या फिर कार्ड पर अपने दिल की बात लिखें। ऐसा करके आप आसानी से लड़की को खास महसूस करवा सकते हैं। लड़की बकायदा इस बात को समझेगी कि आपने सिर्फ उसके लिए इस तरह से मेहनत की है और बहुत जल्द ही आपको परिणाम भी देखने को मिलेगा।

स्ट्रीट फूड वाली हो डेट

लड़कियों को गोल- गप्पे, आइस्क्रीम आदि बहुत पसंद होते हैं। इसलिए जरूरी नहीं है कि हर बार रेस्टोरेंट, कैफे के लिए ही लेकर जाएं। कई बार लड़कियों को यह छोटी- छोटी चीजें बहुत पसंद होती हैं। 90 के दशक में हीरो- हीरोइन इसी तरह की डेट्स पर जाते थे और कितने खुश रहते थे इसलिए आप भी इस तरह के प्रयोग करें। इस दौरान आप अपने हाथ से गोल-गप्पे आदि खिलाएं, यह और भी खास हो जाएगा।

dating tips,relationship tips,ways to impress girls

गीत डेडिकेट करें

नब्बे के दशक की फिल्मों में आपने देखा होगा कि किस प्रकार हीरो अपनी हिरोइन को प्यार भरा गीत डेडिकट करता था और हीरोइन बहुत खुश हो जाती थी। किसे अच्छा नहीं लगता कि कोई उसके लिए गीत गाए या किसी खूबसूरत से गीत के शब्दों को किसी के लिए समर्पित करे। आप लड़की के पसंदीदा गायक का भी कोई गीत डेडिकेट कर सकते हैं। यह उसे और भी खास महसूस करवाएगा।

दोस्तों का भी रखें ध्यान

नब्बे के दशक में दोस्तों की बहुत अहमियत हुआ करती थी। इसलिए लड़की की दोस्तों से पंगा न लें क्योंकि ये लोग आपका रिश्ता कभी भी बिगाड़ सकते हैं। इसलिए लड़की के साथ दोस्तों की भी इच्छाओं का सम्मान करें। हंसी- मजाक का ध्यान रखें। खासकर दोस्तों के सामने भाषा का भी विशेष ध्यान रखें। गलत भाषा आपके रिश्ते को बहुत अलग तरीके से प्रभावित कर सकती है इसलिए बहुत ध्यान रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब