न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कारणों से आती हैं रिश्तों में इनसिक्योरिटी, जानें कैसे करें इन्हें दूर

आईये जानते हैं रिश्तो में इनसिक्योरिटी किन कारणों से होती है, और इनसिक्योरिटी की फीलिंग से कैसे बाहर निकला जा सकता है-

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 07 Dec 2019 3:42:21

इन कारणों से आती हैं रिश्तों में इनसिक्योरिटी, जानें कैसे करें इन्हें दूर

जब हम किसी से बहुत अधिक प्यार करते हैं तो उसे लेकर थोड़ी बहुत इनसिक्योरिटी होना लाजमी है। कुछ हद तक यह फीलिंग रिश्ते को खूबसरूत भी बनाती है क्योंकि इससे पता चलता है कि आप अपने पार्टनर का अधिक ख्याल व प्यार करती हैं। लेकिन अगर यही इनसिक्योरिटी की भावना आपके प्यार पर हावी होने लगे तो यह आपके रिश्ते के लिए एक खतरे की घंटी है। इनसिक्योरिटी के चलते आप अपनी पार्टनर पर तरह-तरह की बंदिशें लगाते हैं, जिससे उनका मूड ऑफ रहने लगता है और फिर वह आपसे सीधे मुंह बात भी नहीं करती या बातें छिपाने लगती हैं। आईये जानते हैं रिश्तो में इनसिक्योरिटी किन कारणों से होती है, और इनसिक्योरिटी की फीलिंग से कैसे बाहर निकला जा सकता है-

insecurity about wife,in secured husband,mates and me,relationship tips,husband wife relationship

आपकी पार्टनर करे किसी दूसरे पुरुष की तारीफ

अगर आपकी पत्नी किसी दूसरे पुरुष की स्मार्टनेस या कामयाबी की तारीफ करती है तो आपको इससे बहुत ज्यादा असुरक्षा का एहसास होता है। आप अपने इस भाव को चेहरे पर नहीं आने देते हैं लेकिन आपको ये समझने की जरूरत है कि जब रिश्ते में आप और आपकी पार्टनर कमिटेड हैं तो इससे घबराएं नहीं। हो सकता है कि वो सिर्फ उनकी कामयाबी के लिए उन्हें बधाई दे रही हैं जो काफी साधारण बात है।
जब पहले हो चुका हो ब्रेकअप
जब एक कड़वाहट भरे ब्रेकअप के बाद आप किसी नए रिश्ते में आते हैं तब उस रिलेशन को लेकर आपका डरा हुआ रहना लाजिमी है। अपने पुराने अनुभवों के आधार पर आप ये धारणा बना लेता है कि उनके साथ ऐसा दोबारा हो सकता है। अपने बीते कल के बारे में सोचकर आपको अपना आज खराब नहीं करना चाहिए। आपके साथ जो पहले हो चुका है उसके लिए आप अपने मौजूदा पार्टनर को सजा नहीं दे सकते हैं। सभी महिलाएं एक जैसी नहीं होती हैं इसलिए उन्हें एक ही तराजू पर रखकर ना तौलें।

insecurity about wife,in secured husband,mates and me,relationship tips,husband wife relationship

जब पत्नी हो ज्यादा कामयाब
मौजूदा समय की महिलाएं किसी अच्छी नौकरी या स्टेटस वाले व्यक्ति के पीछे शादी के लिए भागने के बजाय वो खुद अपने पैरों पर खड़े होने और आत्मनिर्भर बनने में यकीन रखती हैं। मगर किसी पुरुष के मुकाबले में उसकी पत्नी ज्यादा सफल है तो उनमें असुरक्षा की भावना आ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो इस भावना को अपने दिल से निकाल दें। क्योकि आपके परिवार को चलाने के लिए आप दोनों का कामयाब होना जरूरी है। कौन ज्यादा है कौन कम इस बात से फर्क नहीं पड़ना चाहिए।
पत्नी का एक्स-पार्टनर

भले ही कोई आदमी अपनी पार्टनर को कितनी बार भी ये बोल दे कि वो अपने एक्स से संपर्क रख सकती है और उसे कोई दिक्कत नहीं होगी। ज्यादातर पुरुष अपनी पार्टनर के एक्स से खुद की तुलना कर बैठते हैं। आपको ये समझने की जरूरत है कि आपकी पार्टनर यदि अपने एक्स से संपर्क में है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो अब भी उनसे प्यार करती हैं।
फ्रेंड ग्रुप में पुरुष दोस्तों का होना
पुरुषों के साथ दोस्ती रखने में कोई बुराई नहीं है। ये जरूरी है कि आपकी पत्नी अपने दोस्तों के बारे में सच सच बताएं। आपको अपने रिश्ते पर भरोसा होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत