न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टीनएज बेटी की मां को पता होनी चाहिए ये 5 बातें

अगर आप भी एक टीन एज बेटी की माँ है और चाहती है की आपके और आपकी बेटी के रिश्ते में जटिलताएं और दुरी ना आये तो आपको पता होनी चाहिए ये 5 बातें -

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 11 Nov 2019 5:42:21

टीनएज बेटी की मां को पता होनी चाहिए ये 5 बातें

मां-बेटी, एक ऐसा रिश्ता, जहां भावनाओं का समंदर बहता रहता है। वे एक-दूसरे से हर बात शेयर करती हैं, अपनी सोच व अपने विचारों को बांटती रहती हैं। मां अपनी बेटी को अपनी उम्मीदों व आशाओं की कड़ी के रूप में देखती है। इस रिश्ते के तार यदि एक तरफ़ बहुत ही मज़बूत धागे से बंधे होते हैं, तो वहीं इस रिश्ते में जटिलताएं भी कुछ कम नहीं होतीं। और ये जटिलताएं तब और बढ़ जाती है ,जब बेटी टीन एज यानी किशोरावस्था में कदम रखती है। अगर आप भी एक टीन एज बेटी की मां है और चाहती है की आपके और आपकी बेटी के रिश्ते में जटिलताएं और दूरी ना आये तो आपको पता होनी चाहिए ये 5 बातें...

mother of teenage daughter,responsibility of a mother,mother of a daughter,relationship tips,relationship between mother and daughter,mates and me

अपनी बेटी की दोस्त बने

मां बेटी की ज़िंदगी संवारने वाली नींव होती है और उसकी रोल मॉडल भी। वह उसका क़दम-क़दम पर मार्गदर्शन करती है और उस पर आवश्यकतानुसार बंधन भी लगाती है। इन सबके दौरान वह बेटी के मन में अपने लिए पनपते विद्रोह को भी झेलती है, क्योंकि वह जानती है कि वह जो भी कर रही है वह बेशक आज बेटी को बुरा लग रहा है, पर आगे चलकर वह उसकी भावनाओं की कद्र अवश्य करेगी।ऐसी स्थिति में मां का बेटी के साथ दोस्ताना रिश्ता कायम करना वर्तमान समय की मांग है।दोस्त बनने के लिए मां को अधिकार जताने के बजाय बेटी का विश्वास जीतना होगा। उसके दिल को जीतना होगा, ताकि वह बिना हिचके हर बात मां के साथ शेयर कर सके।

mother of teenage daughter,responsibility of a mother,mother of a daughter,relationship tips,relationship between mother and daughter,mates and me

मां बनकर व्यवहार करना भी है ज़रूरी

जहां एक तरफ़ आप उसके साथ दोस्ताना व्यवहार करती हैं तो दूसरी तरफ़ उसके साथ मां बनकर व्यवहार करना भी ज़रूरी है। उस पर पाबंदियां भी लगानी हों तो उसकी बॉस बनकर नहीं, वरन् उसका विश्वास जीतकर लगानी चाहिए। फिर आपका कंट्रोल भी उसे बुरा नहीं लगेगा।

तुलना न करें


आप पढ़ाई में अव्वल रही होंगी, पर बेटी को अपना उदाहरण देकर उसके मन में असंतोष को जन्म न दें। उसकी कक्षा की कुछ लड़कियां भी उससे पढ़ाई में आगे हो सकती हैं, उनसे तुलना न करें। हर बच्चा अपने में असाधारण हैं। तुलना उसके मन में नाराजगी और कुंठा को जन्म दे सकती

दूसरो के सामने गुस्सा न करें

बेटी से नाराज होकर कभी भी सार्वजनिक स्थल पर या घर के अंदर भी अतिथियों के सामने उस पर अपना रोष व्यक्त न करें। आप उसे अपनी नाराजगी का अहसास फिर कभी करवा सकती हैं, जैसे बातचीत सीमित करके या स्पष्ट रूप से, पर शांतिपूर्वक अपनी बात कहकर।

क्रश के बारें में लें जानकारी

अगर आपकी बेटी टीनएजर है तो जाहिर-सी बात है कि उसका कोई क्रश जरूर होगा। आपको उस इंसान के बारें में पूरी जानकारी होनी चाहिए। क्या पता कही किसी गलत इंसान को न पसंद करती हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत