न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Valentine Special : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में इस तरह सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे

। लेकिन जब हमसफर दूर हो, तो दिल की बात, अपने जज्बात, बोलकर जाहिर करने ही पड़ते हैं। अगर इस वेलेंटाइन डे पर आपका प्यार आपसे दूर है, तो टेक्नोलॉजी का सहारा ले सकती हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 10 Feb 2020 12:50:54

Valentine Special : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में इस तरह सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे जब भी आता है कुछ प्यार करने वालों के लिए बेहद खास बन जाता है तो कुछ प्यार करने वालो के लिए केवल एहसास भर रह जाता है। जी हां बात कर रहे हैं डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों की। वेलेंटाइन डे के मौके पर जब कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका से दूर रहता है तो उसके दिल पर कैसी गुजरती है उसके अलावा कोई नहीं जान सकता है। मोहब्बत एक ऐसा अहसास है, जिसे प्यार करने वाले बिना कहे ही महसूस कर लेते हैं। लेकिन जब हमसफर दूर हो, तो दिल की बात, अपने जज्बात, बोलकर जाहिर करने ही पड़ते हैं। अगर इस वेलेंटाइन डे पर आपका प्यार आपसे दूर है, तो टेक्नोलॉजी का सहारा ले सकती हैं।

long distance relationship,valentine day,valentine day for long distance relationship,relationship tips,mates and me

आई लव यू कॉल

प्यार जताने के लिए दिन और समय का इतंजार न करें। वैसे भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में फोन पर ही सारी बातें शेयर होती हैं तो इस दिन को कुछ अलग और खास बनाने के लिए फोन पर बातचीत की शुरूआत ही आई लव यू से करें। सुबह हो या रात आपके ये तीन सबसे पहले शब्द यकीन मानिए पार्टनर को प्यार का अहसास और सुकून दिलाने के लिए काफी होते हैं।

वीडियो कॉलिंग


आज स्मार्टफोन्स की मदद से वीडियो कॉलिंग बेहद आसान हो गई है। वीडियो कॉल करके आप अपने पार्टनर को लाइव देख सकती हैं और उससे ढेर सारी बातें भी कर सकती हैं। जब आप प्यार भरी कोई बात कहेंगी, तो आपके पार्टनर का रिएक्शन वीडियो कॉल के जरिए तुरंत मिल जाएगा, उसके चेहरे के भाव आपको नजर आएंगे। इससे आपको एक अलग किस्म की खुशी का अहसास होगा।

long distance relationship,valentine day,valentine day for long distance relationship,relationship tips,mates and me

हाथ से लिखा पत्र

हालांकि सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन इस दिन को खास बनाने के लिए पार्टनर को हाथ से लिखा पत्र भेज सकते हैं। अगर ये मुमकिन नहीं है तो सोशल मीडिया पर उसे स्पेशल फील करवाने के लिए एक अच्छा सा स्टेटस डाल सकते हैं। या चाहें तो उसके लिए कविता भी लिख सकते हैं।
मूवी

अपने दिन को बोरियत से बचाने के लिए मूवी देखने से बेहतर कोई आइडिया हो ही नहीं सकता। दोनों एक साथ एक ही मूवी अपने मोबाइल, टैब या लैपटॉप पर देखें। इससे सिर्फ किसी एक को ही नहीं दोनों को प्यार का अहसास होगा। मूवी के अच्छी बातों को बीच।बीच में फोन से डिस्कस करें और अपने इस वीक को खास बनाएं।

ऑनलाइन गेमिंग

आजकल ऐसे कई गेम्स मौजूद हैं, जिन्हें ऑनलाइन खेला जा सकता है। इन गेम्स को एक-दूसरे से मीलों दूर बैठकर भी खेल सकते हैं। आप चाहें, तो पार्टनर के साथ इन ऑनलाइन गेम को खेलकर वक्त बिता सकती हैं। गेम खेलते हुए आपको पार्टनर के दूर होने का अहसास ही नहीं होगा। इस तरह आपका वैलेंटाइन-डे भी स्पेशल बन जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत