न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कितना भरोसा करता हैं आपका पार्टनर आप पर, इन बातों से लगाए इसका पता

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बातों की जनकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से पता लगाया जा सकता हैं कि आपका पार्टनर आप पर कितना भरोसा करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Jun 2019 7:15:15

कितना भरोसा करता हैं आपका पार्टनर आप पर, इन बातों से लगाए इसका पता

किसी भी रिलेशनशिप की मजबूती दोनों पार्टनर के आपसी भरोसे पर टिकी हुई होती है। समय के साथ यह भरोसा बढ़ता जाता हैं और रिश्तों में मजबूती बढ़ने लगती हैं। लेकिन जैसे ही इस भरोसे में कमी आती हैं रिश्ते के टूटने की नौबत भी आ जाती हैं। ऐसे में समय-समय पर अपने पार्टनर के भरोसे की जांच कर लेना उचित होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बातों की जनकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से पता लगाया जा सकता हैं कि आपका पार्टनर आप पर कितना भरोसा करता हैं। तो आइये जानते हैं इन बातों के बारे में।

परेशानी में साथ रहना
कई बार कुछ ऐसी परेशानियां आ जाती हैं जिनका सामना आपको अकेले करना पड़ता है, जिसमें आप किसी और की मदद नहीं ले सकते। ऐसी परेशानी के वक्त आपके पार्टनर भले आपकी मदद न कर सकें लेकिन वो इस बात का एहसास जरूर दिला सकते हैं कि हर परेशानी में वो आपके साथ खड़े हैं। अगर ऐसे समय में पार्टनर को आपकी परेशानी से कोई फर्क नहीं पड़ता, तो समझिये कि वो आपका रिश्ता कमजोर है।

relationship tips,relationship tips in hindi,trust in relationship,tips to know partner trust

जरूरत होने पर मोबाइल आसानी से दे देना
किसी का मोबाइल छूना या उसे चेक करना गलत बात है भले वो आपका पार्टनर ही क्यों न हो। लेकिन अगर जरूरत के वक्त भी आपका पार्टनर आपको फोन देने में हिचके या परेशान हो तो समझिये कि वो आप पर पूरी तरह विश्वास नहीं करता।

सवालों के जवाब सहजता से देना
अगर आपके पार्टनर आपके सवालों के जवाब बहुत सोच-सोच के देते हैं या जवाब देते समय कुछ ज्यादा ही मोहब्बत दिखाते हैं तो इसका मतलब है कि वो आपसे कुछ छिपा रहे हैं। कई बार वो आपके भले के लिए भी बातें छिपा सकते हैं इसलिए सीधा ही ये समझना कि पार्टनर आपको चीट कर रहा है, थोड़ी जल्दबाजी होगी। इसलिए ऐसे में रिलैक्स होकर दोबारा अपने पार्टनर से बात करें।

relationship tips,relationship tips in hindi,trust in relationship,tips to know partner trust

हर बात पर पूछताछ नहीं करते
अगर घर से निकलने पर, किसी फंक्शन में जाने पर या दोस्तों के साथ आउटिंग के समय आपके पार्टनर बार-बार फोन करके आपसे गैरजरूरी सवाल करते हैं और किसी तरह का शक करते हैं तो भी ये बात पक्की है कि वो आप पर पूरा भरोसा नहीं करते। ऐसे में आप उन्हें समझा सकते हैं कि उनसे अलग आपकी निजी जिंदगी भी है।

आपकी निजी जिंदगी में दखल न देना
कई बार लोग अपने पार्टनर की निजी जिंदगी में इतना दखल देते हैं कि उससे फ्रस्टेशन होने लगती है। कई लोग नहीं चाहते कि उनका पार्टनर किसा और से बोले, बात करे या साथ रहे। ऐसे लोगों को यकीनन अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं होता और वो रिश्ते को लेकर हमेशा इनसिक्योर रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत