न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होने जा रही हैं आपके बेस्ट फ्रेंड की शादी, यहां से ले गिफ्ट के आइडियाज

हम आपको बतायेगे 5 ऐसे गिफ्ट आइडियाज जो भले ही द वेडिंग गिफ्ट फॉर्मूला के अनुसार ना हो, जो भले ही ज्यादा महंगी भी ना हो, लेकिन जिस शख्स की शादी हो रही है उसे अगर उसका दोस्त ये गिफ्ट दे, तो उसे बहुत स्पेशल फील होगा।

Posts by : Priyanka | Updated on: Tue, 03 Dec 2019 9:49:04

होने जा रही हैं आपके बेस्ट फ्रेंड की शादी, यहां से ले गिफ्ट के आइडियाज

शादी-ब्याह के मौके पर अक्सर क्रॉकरी, पैसे, फूल, कपड़े जैसी चीज़ें बतौर गिफ्ट दी जाती हैं। लेकिन ऐसी गिफ्ट्स रिश्तेदारी में चलती है, दोस्ती में नहीं। इसलिए अगर आपके बेस्ट फ्रेंड की शादी जल्दी ही होने वाली है तो गिफ्ट के लिए आपको कुछ अलग सोचना होगा। हम आपको बतायेगे 5 ऐसे गिफ्ट आइडियाज जो भले ही द वेडिंग गिफ्ट फॉर्मूला के अनुसार ना हो, जो भले ही ज्यादा महंगी भी ना हो, लेकिन जिस शख्स की शादी हो रही है उसे अगर उसका दोस्त ये गिफ्ट दे, तो उसे बहुत स्पेशल फील होगा।

friends marriage,best friend marriage,gifts to be given in friends marriage,mates and me,relationship tips

'फ्रेंड्स' वीकेंड

शादी का हेक्टिक शेड्यूल, नया परिवार, नए तौर तरीकों में खुद को एडजस्ट करने की जद्दोजहद के बीच होने वाले दूल्हा-दुल्हन को सबसे ज्यादा किसी चीज़ की जरूरत होगी तो वो है हॉलीडे की। ऐसे में आप उनके लिए एक वीकेंड प्लान करें जिसमें केवल आपके खास दोस्त शामिल हो। गॉसिप, फ्री माहौल और हॉलीडे की मस्ती के बाद जाहिर है वो हल्का महसूस करेंगे। वैसे ये काम आप शादी से पहले भी कर सकते हैं। ये गिफ्ट आइडिया लड़के-लड़की दोनों लागू होता है क्योंकि नए परिवार के साथ तालमेल बैठाने की चुनौती और जीवनसाथी की जिम्मेदारी के लिए माइंड मेकअप के लिए ऐसे वीकेंड की जरूरत दोनों को है।

फोटो टाइमलाइन

पुरानी तस्वीरों से ज्यादा खुशी कोई चीज़ नहीं दे सकती। उनकी जिंदगी से जुड़े खास पलों की तस्वीरें, आप दोनों की बेस्ट क्लिक्स इकट्ठा करें और फोटो टाइमलाइन बनाएं। आप चाहें तो ये सारी तस्वीरें खूबसूरत एल्बम में समेटकर गिफ्ट कर सकते हैं। या फिर अपनी क्रिएटिविटी का परिचय देते हुए उम्दा तरीके से पेश करें।

friends marriage,best friend marriage,gifts to be given in friends marriage,mates and me,relationship tips

एक जैसी घड़ी

अगर घड़ी ही गिफ्ट करनी है तो क्यों ना एक जैसी घड़ी गिफ्ट की जाए? एक आपके लिए और एक आपकी दोस्त के लिए। उन्हें इस बात का एहसास होगा कि न सिर्फ आप दोनों ने खूबसूरत पल बिताएं बल्कि आने वाले वक्त में भी आप उनके साथ होंगे।

म्यूजिक, फिल्म, टीवी सीरीज कलेक्शन-वो सारे गाने जिसपर आप दोनों रात भर झूमे, वो सारी फिल्में जिन्हें देखते देखते आपने साथ में आंसू बहाएं, वो टीवी सीरीज जिनके ट्विस्ट और प्लॉट पर मजे लेकर आपने बातें की, इन सबका कलेक्शन तैयार करें और अपनी फ्रेंड को गिफ्ट करें ताकि अगर वो शादी के बाद दूसरे शहर या देश में बसने वाली हैं तो वो एक बार फिर उन लम्हों को जी सकें या फिर जीवनसाथी में आपके जैसा दोस्त तलाश सकें।

स्पा-स्पा जाकर रिलैक्स करना किसे पसंद नहीं। इसलिए शादी की तैयारियों में थकी हारी अपनी दोस्त को एक बढ़िया से स्पा सेशन के लिए ले जाइये। दोस्त की लाइफ में रोमांस घोलने के लिए आप उनकी और उनके मंगेतर या पति के लिए ज्वॉइंट स्पा सेशन की बुकिंग कराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर