न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Valentine Special : समय के साथ पति-पत्नी ले ये 7 वचन, बनाए रिश्ते को मजबूत

तो आइये जानते हैं कौनसे हो सकते हैं ये 7 वचन।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 12 Feb 2020 4:35:30

Valentine Special : समय के साथ पति-पत्नी ले ये 7 वचन, बनाए रिश्ते को मजबूत

आज जब हर कामकाजी जोड़ा कई तरह की परेशानियों से जूझता है तो ऐसे में जरूरी है कि पति-पत्नी के बीच की समस्याओं को बारीकी से समझा जाए और नए सिरे से समस्याओं का हल निकाला जाए। शादी करते वक्त पति और पत्नी 7 वचन लेते हैं। तो क्यों ना वैलेंटाइन डे पर इन वचनों में थोड़े से संशोधन किए जाएं। और उन्हें जीवन में उतारने की कोशिश करें। तो आइये जानते हैं कौनसे हो सकते हैं ये 7 वचन।

7  oaths to your partner,valentine day,valentine week,v day,14 february,mates an d me,relationship tips

पहला

आभार-एक दूसरे को पा लेने के लिए ईश्वर के आभार के साथ, अब साथ मिलकर उन सब का आभार मानें जो आप दोनों के अपने हैं। प्यारे से ग्रीटिंग कार्ड्स लें और कुछ अपनेपन में भीगे शब्द लिखें। आप दोनों का यह पहला साझा कदम उनके दिलों में हमेशा के लिए छाप छोड़ देगा और आपके रिश्ते खिल उठेंगे।
दूसरा

उत्सव साथ में मनाएं- अमूमन हर त्योहार हर पति-पत्नी साथ में मनाते हैं । होली, दीपावली जैसे त्योहारों की रवायतें भी हैं। कोशिश करें कि एक त्योहार पति के घर में मने, तो एक पत्नी के मायके जा कर मनाएं। बेटी-दामाद के साथ होने से त्योहार की ख़ुशी दोगुनी होगी।साल में एक बार एक भजन संध्या करें, दीप-यज्ञ करें, कथा या कोई भी एक आध्यात्मिक प्रसंग का आयोजन करें। इससे वातावरण में सकारात्मकता फैलती है।

तीसरा

सेहत का साझा वादा-स्वस्थ रहना, आप दोनों के खुशहाल जीवन के सपनों को साकार करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम होगा । साथ में टहलना, जिम जाना, खाने-पीने की आदतों को सही रखना आप दोनों को हर तरह जोड़ेगा। एक-दूसरे की परवाह करना, आप दोनों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ेगा। एक व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो तो उससे घर का हर सदस्य परेशान होता है।

7  oaths to your partner,valentine day,valentine week,v day,14 february,mates an d me,relationship tips

चौथा आर्थिक संबल

दोनों मिलकर अपनी प्राथमिकता तय करें। खर्च, बचत की स्पष्ट समझ रखें। बजट बनाकर रखें। कर नियोजन करें। क्रेडिट कार्ड्स के खर्चों पर कड़ी नजर रखें। भविष्य में आने वाली बड़ी ज़िम्मेदारियों का ध्यान रखें। अपने खर्च और वित्त व्यवस्था से जुड़ी हर जानकारी लिखित रखें। अपने बैंक खाते, निवेश की जानकारी एक-दूसरे को पता हो। मुद्दे की बात यह है कि शुरुआत से ही अपनी आदतें व्यवस्थित रखें। आपसी विश्वास को धन संबंधी पारदर्शिता से मजबूत बनाएं।

पांचवा

दोस्ती भी, रिश्ता भी-पति-पत्नी पहले अच्छे दोस्त हों, यह कोशिश होनी चाहिए। जीयें और जीने दें। एक दोस्त की तरह अपने पार्टनर को सुन, समझ पाएं। बिना किसी तरह की राय बनाएं, तो क्या बात है। हर समय साथ रहने पर ऐसा होना मुश्किल तो है पर नामुमकिन नहीं। ख़ुद का फ्रेंड सर्किल बनाएं, अपनी हॉबीज को वक्त दें और खुद के लिए समय निकालें, तब सब मुमकिन है।

छठा सैर से रिश्ता हो ताज़ा

नई जगहों पर जाने के फ़ायदे कौन नहीं जानता? सैर सिर्फ़ मज़े के लिए नहीं होती। यह आपकी सोच का दायरा बढ़ाती है, सहनशीलता, दूरदर्शिता व बुद्धिमता भी बढ़ाती है। आप एक बेहतर इंसान बनते हैं। अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए यह बहुत जरूरी है तो वादा करें कि आप हर साल किसी नई जगह जरूर जाएंगे।

सातवां देने का सुख लें

दूसरों के चेहरों पर मुस्कराहट ले आने से जीवन के तनाव छूमंतर हो जाते हैं। जिंदगी को एक लक्ष्य भी मिलता है आपके अंदर, दूसरों को खुश देखने की भावना को बल मिलता है। यही तो है खुशनुमा जीवन का रहस्य। तो साझा उद्देश्यों में से एक इसे भी अपनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर