न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर मनाना चाहते है अपनी रूठी पत्नी को तो दे ये उपहार

नई नई शादी के बाद हर पति अपनी पत्नी को खुश रखने के लिए कोशिश करता है, जिससे उनके बीच प्यार पनप सकें, और उनके बीच का प्यार भरा रिश्ता ही बना रहे...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Nov 2017 6:23:28

अगर मनाना चाहते है अपनी रूठी पत्नी को तो दे ये उपहार

नई नई शादी के बाद हर पति अपनी पत्नी को खुश रखने के लिए कोशिश करता है, जिससे उनके बीच प्यार पनप सकें, और उनके बीच का प्यार भरा रिश्ता ही बना रहे, इसके लिए उनके मन में ये बात जरूर आती है, की क्यों न वो अपनी पत्नी को कोई उपहार दें, परंतु उन्हें ये समझ नहीं आता है की वो अपनी पत्नी को क्या उपहार दें, उन्हें क्या पसंद है क्या पसंद नहीं है। उन्हें कोई ऐसा उपहार दें, जिसके कारण उनका मन भी खुश हो जाएँ, और आपके बीच प्यार को भी बढ़ावा मिले। आप कुछ दिल को छूने वाला और यादगार उपहार देकर इस अवसर को विशिष्ट बना सकते हैं। तो आइये जानते है की नई नई शादी होने के बाद आप अपनी पत्नी को कौन कौन से उपहार दें सकते है...

* प्यारा सा लव लेटर :

माना ये तरीका पुराना है, पर आप ये भी जानते होंगे की ओल्ड इज गोल्ड, प्यार का ये तरीके चाहे कितना ही पुराना हो जाएँ परंतु आज भी अपने दिल की भावनाओ को जाहिर करने के लिए इससे अच्छा कोई तरीका नहीं है, इसके लिए आपको ध्यान रखना चाहिए की लव लेटर में आप किसी भी तरह की गन्दी शायरी या बातों का प्रयोग न करें, लव लेटर में आप ऐसी बातें लिखें जो आपके दिल की भावनाओ का इजहार करती है, और वो सीधा उनके दिल तक पहुंचे।

* यादों की स्क्रेप बुक :

आप अपना जीवन एक जोड़े के रूप में शुरू करते हैं। इसके लिए स्क्रेपबुक की यादों से अच्छा अन्य कोई तरीका नहीं हो सकता। आप स्वयं अपने लिए बनायें या ऑनलाइन स्टोर ऑर्डर करें। पहली रात से ही अपने शादीशुदा जीवन की छोटी छोटी बातों को लिखना प्रारंभ करें। इससे पहले कि आप समझें आपके पास आपकी लव स्टोरीज़ (प्रेम कहानियां) का बहुत बड़ा संग्रह हो जाएगा जिसे आप बाद में पढ़कर फिर से एक दूसरे से प्यार करने लगेंगे।

gifts,wife,marriage,husband,relationship

* कोलाज :

अपनी नई नई शादी के बाद यदि आप अपनी पत्नी को कोई गिफ्ट देना चाहते है, तो आप उन्हें उनके लिए एक कोलाज बनवाएं जिसमे उनकी शादी से पहले की आपकी सगाई की और शादी की कुछ यादों को मिलाकर एक प्यारा सा कोलाज़ बनवाकर गिफ्ट कर सकते है, आप पिलो या बेडशीट बनवाकर भी गिफ्ट कर सकते है, इसके साथ आप उन्हें एक मग भी उस पर उनकी फोटो को लगाकर गिफ्ट कर सकते है, ऐसा करने से भी आप अपने साथी के लिए जिंदगी भर की याद के रूप में दें सकते है।

* गहने :


गहने एक बहुत आम उपहार है जो पुरुष अपनी पत्नी को देता है। अच्छी बात यह है कि गहने कभी असफल नहीं होते। आपको बहुत महंगी हीरे की अंगूठी या नेकलेस सेट (हार) आदि लेने की आवश्यकता नहीं होती। प्यार, रोमांस और संबंधों के विषय पर आधारित डिज़ाइनर गहने एक अद्भुत उपहार हो सकते हैं।

* जरुरत की चीज :


शादी के बाद नये घर में जाने के बाद लड़की को बहुत से सामान की जरुरत होती है, जिसके बारे में वो अपने ससुराल वालो से कहती हुई शर्माती है, ऐसे में उसके पति को ध्यान रखना चाहिए और उससे पूछते रहना चाहिए की उसे किसी चीज की जरुरत तो नहीं है, यदि है तो उसे वो चीज ही उपहार के रूप में दें, इससे उनकी जरुरत भी पूरी हो जाएगी, और आप उनके प्रति कितना केयर करते इसका अहसास भी उन्हें होने लगेगा, और वो अपनी हर चीज के बारे में आपसे शेयर भी करने लगेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत