न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेबी शॉवर फंक्शन के लिया कैसे करें गिफ्ट का चुनाव, यहां से ले इसके आइडियाज

हम आपको बतायेगे बेबी शॉवर में जाना है तो ये गिफ्ट लेकर जाएं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 08 Jan 2020 4:03:49

बेबी शॉवर फंक्शन के लिया कैसे करें गिफ्ट का चुनाव, यहां से ले इसके आइडियाज

मां बनना एक महिला के लिए सबसे सुखद एहसास है। इसमें जितना दर्द होता है, उससे कहीं ज्यादा खुशी होती है। प्रेगनेंसी के पहले महीने से लेकर नौवें महीने तक एक-एक पल, होने वाली मां के लिए यादगार होता है। खासतौर पर तब, जब कोई महिला पहली बार मां बनने का अनुभव करती है। उनके इस सफर को और भी यादगार बनाना चाहती है। इस दौरान बेबी शॉवर का फंक्शन भी किया जाता है। जिसमे होने वाली मां के खूब लाड-चाव किये जाते है। अगर आपको भी अपनी किसी फ्रेंड या रिश्तेदार के बेबी शावर के फंक्शन में जाना है तो आप उन्हें दे सकते हैं कुछ ऐसे गिफ्ट्स, जो प्रेगनेंसी से लेकर डिलीवरी तक के समय उनके बेहद काम आ सकते हैं। हम आपको बतायेगे बेबी शॉवर में जाना है तो ये गिफ्ट लेकर जाएं।

gifts for baby shower party,baby shower,baby shower themes,maternity photoshoot,pregnancy,mates and me,relationship tips

मैटरनिटी फोटोशूट प्रॉप्स

आजकल प्रेगनेंसी के 7वें या 8वें महीने में मैटरनिटी फोटोशूट कराने का काफी चलन है। हर मां अपने इन पलों को तस्वीरों में कैद कर हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहती है। इस फोटोशूट में होने वाली मां के साथ पिता भी बराबर के भागीदार होते हैं। कई बार महिलाएं अकेले ही इस फोटोशूट को करवाती हैं। आप उन्हें मैटरनिटी फोटोशूट प्रॉप्स गिफ्ट कर सकते हैं। यह प्रॉप्स उनके फोटोशूट को और भी ज्यादा मज़ेदार बना देंगे। इसके लिए आप प्रेगनेंसी से संबधित कोटेशन लिखे हुए या फिर तस्वीरों वाले प्रॉप्स उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।

किताबें

प्रेगनेंसी के दौरान समय काटने के लिए किताबें पढ़ना भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। अगर होने वाली मां को भी किताबें पढ़ने का शौक है तो इससे बेहतर गिफ्ट उनके लिए और कुछ हो ही नहीं सकता। अच्छी और अर्थपूर्ण किताबें न सिर्फ गर्भवती महिला के दिमाग को शांत रखती हैं, बल्कि उन्हें सकारात्मक रहने में भी मदद करती हैं। आप चाहें तो उन्हें बच्चों की देखभाल से जुड़ी किताबें भी गिफ्ट कर सकते हैं।

gifts for baby shower party,baby shower,baby shower themes,maternity photoshoot,pregnancy,mates and me,relationship tips

हीट बैग

प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादातर महिलाओं को कमर दर्द सहना पड़ता है। ऐसे में हॉट जेल हीट बैग न सिर्फ उनके कमर दर्द में आराम पहुचाएंगा, बल्कि रिलैक्स रहने में भी उनकी मदद करेगा, क्योंकि गर्भावस्था के समय जब कमर या किसी भी तरह का दर्द रहता है तो महिलाओं में चिड़चिड़ापन बढ़ने की आशंका ज्यादा रहती है।

बेबी केयर कलेक्शन

बेबी केयर कलेक्शन की ज़रूरत भले ही उन्हें डिलीवरी के बाद पड़े, लेकिन अगर आप उन्हें पहले ही यह गिफ्ट कर देते हैं तो बेबी होने के बाद उन्हें या उनके घरवालों को इसे अलग से खरीदने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इस कलेक्शन में बच्चों की ज़रूरत का हर सामान मौजूद है, जैसे- सॉफ्ट हेयर ब्रश, सॉफ्ट नेल कटर, दूध की बोतल, बेबी पाउडर, क्रीम आदि।

बड़ा और स्पेशियस बैग

मां बनने के बाद अगर सबसे ज्यादा एक महिला को किसी चीज़ की ज़रूरत पड़ती है तो वह है, एक बड़ा और स्पेशियस बैग। घर के अंदर हों या बाहर, बच्चे की ज़रूरत का सारा सामान जैसे- साफ कपड़े, डायपर्स, दूध की बोतल आदि, हर समय साथ में रखने पड़ते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि सारा सामान एक साथ एक जगह पर सुरक्षित रहे, ताकि ज़रूरत पड़ने पर उसे अलग-अलग जगह पर ढूंढ़ना न पड़े। इसलिए आप उन्हें एक बड़ा बैग गिफ्ट कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर