न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 कारणों से बच्चों के लिए जरूरी है दादा-दादी का साथ, तजुर्बे से संवरता है जीवन

जीवन के सबक के बारे में वह किसी किताब से नहीं बल्कि अपने दादा दादी से ही जानते है। आईये जानते है क्यों जरूरी है बच्चों के लिए दादा दादी का साथ

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 09 Nov 2019 3:36:53

इन 5 कारणों से बच्चों के लिए जरूरी है दादा-दादी का साथ, तजुर्बे से संवरता है  जीवन

कहते हैं बच्चे की सबसे पहली पाठशाला उसका घर होता हैं और उसके अध्यापक घर के बुजुर्ग। खेल-खेल में हम अपने दादा-दादी से इतना कुछ सीख लेते हैं जिसका एहसास हमें बड़े होने पर होता हैं। जैसे किसी के दादा-दादी ने उन्हें गणित की टेबल याद कराई तो किसी ने घर के बुजुर्गों से अख़बार पढ़ना सीखा। इसके अलावा कई लोग ऐसे भी हैं जिनको किताब पढने की आदत अपने दादा-दादी से तोहफे के रुप में मिलती हैं। बच्चे भगवान के आगे हाथ जोडना, बड़ों का सम्मान, छोटो से प्यार सब बातें, उनके बड़े ही उनको सीखाते है। इतना ही नहीं अपने रीति-रिवाजों और संस्कृति का ज्ञान भी उन्हीं से प्राप्त होता है। जीवन के सबक के बारे में वह किसी किताब से नहीं बल्कि अपने दादा दादी से ही जानते है। आईये जानते है क्यों जरूरी है बच्चों के लिए दादा-दादी का साथ

why children needs to be with grandparents,importance of grandparents,relationship,grand mother,grand father,kids with grad parents

दादा-दादी की कहानियां

भले ही आज इंटरनेट पर दादी-नानी की कहानियां उपलब्ध हैं, लेकिन असली मजा ग्रैंड पेरेंट्स की गोद में बैठकर ही सुनने से आता है दादा-दादी के पास अनेको अच्छी-अच्छी कहानियां व कविताये होती हैं और बच्चे भी उन्हें बड़े चाव से सुनते हैं। लेकिन कभी भी दादा-दादी की कहानियां ख़त्म नही होती। इससे आपके बच्चे की सोचने समझने कि शक्ति तो बढ़ेगी ही और वो खुद से भी नए-नए विचारो को सोचेगा।

संस्कार

सुबह उठकर सबके पैर छूना, किसी से मिलने पर उसे नमस्ते कहना, भगवान को रोजाना प्रणाम करना, सबसे प्यार से बात करना ऐसी कई चीज़े हैं जो दादा-दादी बच्चो को बहुत अच्छे से सिखा सकते हैं। इससे वो बड़ा होकर एक अच्छे लोग भी बनेंगे।

why children needs to be with grandparents,importance of grandparents,relationship,grand mother,grand father,kids with grad parents

अच्छी तरह से देखभाल

यह तो सभी जानते हैं कि बढ़ते बच्चों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में दादा-दादी न केवल बच्चों की देखभाल करते हैं बल्कि बच्चों के पहले दोस्त भी होते हैं। ग्रैंड पैरेंट्स की उपस्थिति से उन्हें सुकून मिलता है।

परिवार का इतिहास

अपने परिवार के बारे में इतनी जानकारी आपको भी नही होंगी जितनी दादा-दादी को होती हैं। इसलिये वे बच्चो से उन सबके बारे में बात करते हैं, उन्हें सभी रिश्तेदारों व पुरखो का बताते हैं। इससे आपके बच्चे में रिश्तो को लेकर समझ तो बनेगी ही व उनको निभाया कैसे जाता हैं, ये भी समझ आएगा।

why children needs to be with grandparents,importance of grandparents,relationship,grand mother,grand father,kids with grad parents

खुशहाल साथ

विशेषज्ञ मानते हैं कि डिप्रेशन होने का खतरा उन बच्चों को ज्यादा होता है जो एकल परिवार में रहते हैं, जबकि ज्वाइंट फैमिली में रहने वाले बच्चों का विकास बेहतर तरीके से होता है। उन्हें डिप्रेशन होने की आशंका कम होती है। बड़े परिवार का मतलब है, चौबीसों घंटे हर किसी का साथ। ऐसे में बच्चे के मन में अकेलेपन की भावना नहीं आती है और टेंशन या परेशानी के वक्त भी दादा दादी का साथ मिल जाता है। हमेशा किसी से जुड़े रहने की यह भावना बच्चे को अवसाद का शिकार नहीं होने देती।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर