न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं साथी के साथ मजबूत रिश्ता, तो इन बातों से बचें

आइए डालते हैं एक नजर उन तरीकों पर जिन्हें आजमा कर आप अपने रिश्ते में आई दरार को दूर कर सकते हैं।

Posts by : Hema | Updated on: Sat, 24 Mar 2018 2:02:52

चाहते हैं साथी के साथ मजबूत रिश्ता, तो इन बातों से बचें

आपसी रिश्तों में अपने पार्टनर के साथ नोंक-झोंक होना आम बात है। यह नोंक-झोंक ज्यादा होती है तो यह रिश्ते की असुरक्षा को लेकर होती है। इसका कारण अविश्वास, शक, ईष्र्या होते हैं। यदि आपके मन में अपने साथी के प्रति इस प्रकार की भावना घर करने लगी है तो आप अपने रिश्ते को टूटने से बचा नहीं सकते हैं। ऐसे में इनसे बचने का हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए। इसे बचाने के कुछ ऐसे कारगर उपाय हैं जो आपके रिश्ते को बचाने में काम आ सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन तरीकों पर जिन्हें आजमा कर आप अपने रिश्ते में आई दरार को दूर कर सकते हैं।

# जानिए क्यों होता है ऐसा — अपने रिश्ते के प्रति जब भी आपके मन में असुरक्षा की भावना पैदा होती हो तो पहले यह जानने का प्रयास कीजिए कि ऐसा कब होता है। किन परिस्थितियों और किन व्यक्तियों की उपस्थिति में आपको असुरक्षा की भावना महसूस होती है। पहले आप स्वयं इसे समझें और इसके बाद इस बारे में अपने साथी से खुलकर बात करें।

# एक-दूसरे को अच्छे से जानें-पहचानें — रिश्तों में ईष्र्या, शक, अविश्वास और असुरक्षा की भावना धीमे जहर का काम करती है। रिश्ते में बने रहने के जरूरी है पहले आप एक दूसरे को ठीक तरह से जान-पहचान लें। इसके लिए जरूरी है आप अपने पार्टनर के सोशल सर्कल को अच्छी तरह से जान लें। इससे आपके मन में सुरक्षा का भाव पैदा होता है। साथ ही आपके मन में बार-बार यह सवाल नहीं उभरेगा कि वो कहाँ और किसके साथ हैं।

relationship tips,relationship,strong relationship,partner relationship

# पुरानी बातों को भूलने का प्रयास करें — अगर आप दूसरी बार किसी के साथ रिश्ते में हैं तो आपके लिए जरूरी है आप अपने पहले रिश्ते को पूरी तरह से भूल जाएं। हालांकि ऐसा हो नहीं पाता है, लेकिन आपके लिए यह समझना जरूरी होता है कि हर व्यक्ति एक जैसा नहीं होता है। इसलिए अपने पिछले बुरे अनुभवों से अपने रिश्ते को प्रभावित न होने दें। उन गलतियों को दोहराने का प्रयास न करें जिनकी वजह से आप अपना पहला रिश्ता खो चुके हैं। हो सकता है पिछली गलतियों का दोहराव आपके नए रिश्ते को बनने से पहले ही खत्म कर दे।

# साथी पर निगाह न रखें — यदि आपके मन में असुरक्षा का भाव जाग रहा है, तब भी आप अपने साथी पर नजर या यूं कि उसकी जासूसी न करें। जासूसी अर्थात् अपने साथी के सोशल मीडिया अकाउंट को चेक करना, छुपकर उसका फोन चेक करना, उनके मैसेज आदि पढऩा। ऐसा करने से आपके मन में उपजी असुरक्षा की भावना कम होगी या नहीं यह तो नहीं कहा जा सकता। हाँ, इतना जरूर होगा कि आप दोनों में झगड़ा जरूर होगा, जिससे आपका रिश्ता न चाहते हुए भी टूटने के कगार पर आ सकता है। ऐसे में कम से कम ऐसा कोई काम तो हरगिज न करें। यदि किसी प्रकार की शंका है तो खुलकर साथी से इस मामले में बात करें।

relationship tips,relationship,strong relationship,partner relationship

# साथी पर विश्वास करें — रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है। विश्वास (भरोसे) की कमी के कारण ही असुरक्षा और ईष्र्या की भावना पैदा होती है। इसलिए अपने साथी पर भरोसा करना सीखें। यदि आपने साथी पर मजबूती से विश्वास किया है तो फिर अपने-आप आपके मन से असुरक्षा की भावना समाप्त हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें