न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से सुलझाए बच्चों के आपसी झगड़े, होगी आसानी

अगर आप भी अपने बच्चों के झगड़ों से परेशान है तो आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर बच्चों को बड़ी आसानी से कंट्रोल में कर सकेंगे।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 20 Apr 2020 9:44:16

इन तरीकों से सुलझाए बच्चों के आपसी झगड़े, होगी आसानी

जिस घर में बच्चें हो, वहां रौनक बनी रहती है लेकिन कई बार यही रौनक उनके आपसी लड़ाई-झगड़े के कारण शोर-शराबे में बदल जाती है। बच्चों में आपस में जितना प्यार देखने को मिलता है, पेरेंट्स को उनके उतने ही झगड़े भी सुनने को मिलते हैं। कई बार पेरेंट्स उनके झगड़े को लेकर इतने परेशान हो जाते हैं कि उन्हें अपने बच्चों को कंट्रोल में करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी अपने बच्चों के झगड़ों से परेशान है तो आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर बच्चों को बड़ी आसानी से कंट्रोल में कर सकेंगे।

conflicts among children,resolving conflicts among children,tips to resolve conflicts of children,mates and me,relationship tips

पक्षपात न करें

कई बार पेरेंट्स बच्चों को झगड़ने से रोकते हुए कहते हैं कि तुम बड़े हो, तुम्हें समझना चाहिए। ऐसे में बड़े के दिल को ठेस पहुंच सकती है। इसलिए उन्हें समझाते हुए यह देखें कि गलती किसकी है। जिसकी गलती हो उसे डांटने की बजाय प्यार से समझाएं।अक्सर बच्चों के बीच झगड़ा होने पर मां-बाप उनके साथ समान व्यवहार पर ध्यान नहीं दे पाते। कई बार किसी बच्चे को गलती के लिए ज्यादा डांट पड़ जाती है तो कई बार दूसरे बच्चे की शैतानी इग्नोर हो जाती है। इससे बच्चों के बीच असंतोष बढ़ता है और वे मम्मी-पापा से भी गुस्सा हो जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बच्चे कम से कम झगड़ा करें तो उनके साथ बैलेंस तरीके से पेश आएं।

बच्चों को रिलैक्स करने के लिए वक्त दें

बच्चे जितनी जल्दी गुस्सा होते हैं, उतनी जल्दी उनका मूड अच्छा भी हो जाता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि बच्चों के झगड़े में आप अपना आपा मत खोएं। अगर बच्चे किसी बात पर फाइट कर रहे हैं तो उन्हें खुद उसका निपटारा करने दें। अगर बात बहुत ज्यादा ना बढ़ रही हो तो उसमें पड़ने से बचें। अगर किसी सामान्य बात पर बच्चे एक-दूसरे से बहस कर रहे हैं तो उन्हें दूसरे कमरे में जाने को कह सकती हैं। वहीं बच्चों को अलग-अलग जगह पर अपना काम करने को कहने से भी उन्हें रिलैक्स होने का वक्त मिल जाता है।

conflicts among children,resolving conflicts among children,tips to resolve conflicts of children,mates and me,relationship tips

पूरी बात सुनें

जब बच्चे आपसे कोई बात साझा करें, तो उनकी पूरी बात सुनें। खासतौर पर यदि आपके बच्चे अपनी बात को पहले आपके सामने रखने की होड़ कर रहे हों, तो ध्यान रखें कि आपको दोनों को समझाना होगा और उनको सुनने के लिए समान समय देना होगा। दोनों के बीच झगड़े के बाद उनसे अलग-अलग बात करें। उन्हें एहसास दिलाएं कि उनके इस तरह के व्यवहार की वजह से दूसरे को कितना बुरा लगा होगा। उनसे पूछें कि उनका यह व्यवहार सही था या गलत? ताकि उन्हें उनकी गलती का एहसास खुद हो और वे अगली बार एक-दूसरे से झगड़ने से पहले दोबारा सोचें।

बच्चों के लिए बनाएं रूल

बड़ों की तरह बच्चों के लिए व्यवहार के नियम बनाएं कि उन्हें कैसे एक-दूसरे के साथ पेश आना चाहिए। चाहें कितना भी गुस्सा क्यों ना आए, बच्चों को एक-दूसरे को कैसे रेसपेक्ट देनी है। अगर बच्चे गुस्से में एक-दूसरे से ऊंची आवाज में बात करें तो भी उन्हें एक-दूसरे पर हाथ उठाने के लिए पूरी तरह से मनाही होनी चाहिए। अगर आप पहले से ही यह नियम बनाकर रखेंगी तो बच्चे अपनी लिमिट में रहेंगे और सभी पॉजिबल सॉल्यूशन्स पर काम करेंगे।

बच्चों को बताएं कि कैसे झगड़े का निपटारा किया जाए

बच्चों को बचपन से ही यह सिखाएं कि किसी परेशानी के आने पर उन्हें उससे कैसे डील करना है। आप बच्चों को एक ही सिचुएशन को अलग-अलग तरह से देखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं और उसका हल निकालने के लिए उसे बेहतर ऑप्शन दे सकते हैं। इससे बच्चे को अपना नजरिया बदलने में मदद मिलती है और उसका गुस्सा भी पहले की तुलना में कम हो जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर