न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन टिप्स की मदद से करें मैट्रिमोनियल वेबसाइटस पर साथी का चुनाव

इस समस्या का समाधान कर सकती हैं कुछ खास टिप्स। थोड़ी सी सावधानी किसी गलत इंसान के साथ समय व्यर्थ करने से बचा सकती हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 6:23:34

इन टिप्स की मदद से करें मैट्रिमोनियल वेबसाइटस पर साथी का चुनाव

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में आजकल की सभी ख्वाहिशें ऑनलाइन पूरी हो जाती हैं। सब्जी-भाजी से लेकर, ब्यूटी पार्लर, योगा टीचर से लेकर ऑनलाइन डेटिंग और ऑनलाइन मैट्रिमोनियल तक। सब कुछ बस एक क्लिक दूर। अब वो दिन नहीं रहे जब माता-पिता अपने बच्चों के लिए वर या वधु की तलाश करते थे। अब अधिकतर लोग मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर भरोसा करने लगे हैं। पर ऑनलाइन साइट्स जो पार्टनर ढूंढने की बात करती हैं उनकी सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि सामने वाला बंदा/बंदी सही मिलेगा या नहीं। मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर कितना भरोसा किया जा सकता है? कहीं न कहीं समस्या हो ही जाती है। ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स की सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि यहां पता करना बहुत मुश्किल होता है कि सामने वाला कहीं फेक तो नहीं। इस समस्या का समाधान कर सकती हैं कुछ खास टिप्स। थोड़ी सी सावधानी किसी गलत इंसान के साथ समय व्यर्थ करने से बचा सकती हैं।

tips to choose partner from  matrimonial websites,matrimonial websites,choosing partners from matrimonial websites,mates and me,relationship tips

प्रोफाइल की जांच जरूर कर लें

मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अगर किसी में इंट्रेस्ट आया है तो प्रोफाइल की जांच जरूर कर लें। ये वेबसाइट्स यूजर के हिसाब से काम करती हैं और एक जैसे इंट्रेस्ट वाले लोगों की प्रोफाइल सर्च रिजल्ट में डालती हैं। अधिकतर वेबसाइट्स इंट्रेस्ट के आधार पर काम करती हैं। जिसकी प्रोफाइल पसंद हो उसे इंट्रेस्ट भेजना होता है। ऐसे में अगर सामने वाले की प्रोफाइल में कुछ कॉमन नहीं है, या फिर वो आपके पैमाने पर खरा नहीं उतर रहा तो उसे बिलकुल भी स्वीकार न करें।

हवा-हवाई बातों से सावधान

किसी बेहद अनोखे व्यक्ति का इंट्रेस्ट आया है जो ट्रेकिंग भी करता है, तैराक भी है, पैरिस में रहता है, पर आपको मैसेज किया है। ऐसे किसी की प्रोफाइल को स्वीकार करने से पहले जांच लें कि उसकी प्रोफाइल में और क्या-क्या है। कई बार छोटी-छोटी डिटेल्स में बहुत अंतर होता है और ऐसे में अगर आसानी से किसी फेक प्रोफाइल का पता लगाया जा सकता है। जैसे अगर कोई कहेगा कि वो पैरिस में रहता है, लेकिन वो ये नहीं बता पाएगा कि वो पेरिस में कहां रहता है। एक गूगल सर्च उसका झूठ बताने में सक्षम होगी।

मौका देना और मौका मिलना बहुत जरूरी है

अगर किसी इंसान के इरादे नेक हैं तो वो आपको समय देगा और हो सकता है वो आपसे समय मांगे भी। जल्दबाजी में शादी तय करना बहुत भारी पड़ सकता है। इसलिए जल्दबाजी न करें। अगर सामने वाला जबरन आप पर जल्दी शादी तय करने का दबाव बना रहा है तो ये खतरे का संकेत हो सकता है।

tips to choose partner from  matrimonial websites,matrimonial websites,choosing partners from matrimonial websites,mates and me,relationship tips

बातचीत और व्यवहार

ऑनलाइन किसी से मिलने पर ढेर सारे सवाल पूछें। चाहें वो कोई भी हो। उससे कितने भी सवाल करने पड़ें। अगर सामने वाला चिढ़ रहा है या ठीक तरह से समय पर जवाब नहीं दे रहा और ऐसा व्यवहार लगातार बना हुआ है तो यकीनन सोच समझ कर आगे बढ़ना चाहिए। सवालों में उनकी उम्र, काम, रिलेशनशिप आदि के बारे में जरूर पूछें।

स्कैम से सावधान रहें

ऑनलाइन कोई मिला है और वो लगातार आपसे पैसे की मांग कर रहा है या बातों-बातों में दहेज आदि को लेकर बातें कह रहा है तो सावधान हो जाएं। अपने अकाउंट डिटेल्स, यूजर नेम या पासवर्ड आदि किसी को भी न बताएं भले ही आप कितनी भी बार मिले हों उस व्यक्ति से। ऐसे ही वेबसाइट पर अगर कोई लिंक दिया है जो सुरक्षित नहीं है तो उसे भी क्लिक न करें। मैट्रिमोनियल वेबसाइट का लॉगइन ईमेल आदि के साथ होता है जिससे कई अकाउंट लिंक होते हैं। ऐसे में समस्या हो सकती है।

बैकग्राउंड और सोशल मीडिया चेक

किसी भी अंजान व्यक्ति से मिलने से पहले उसका बैकग्राउंड चेक जरूर कर लें। किस कंपनी में काम करता है, कहां रहता/ रहती है, ये सब जानकारी सही लिखी है या नहीं। इसी के साथ, सोशल मीडिया प्रोफाइल्स, फेसबुक-इंस्टाग्राम आदि भी देख लें कि कहीं कोई झूठ तो नहीं बोला गया। ये भी जरूर देख लें कि जो तस्वीरें मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर मौजूद हैं वो सोशल मीडिया साइट्स पर

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर