न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह बनाए अपने काम और प्यार के बीच संतुलन, रिश्तों में बनी रहेगी मजबूती

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने काम और प्यार के बीच संतुलन बना पाएँगे। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 May 2019 4:31:02

इस तरह बनाए अपने काम और प्यार के बीच संतुलन, रिश्तों में बनी रहेगी मजबूती

हर व्यक्ति चाहता है कि उसका प्यार हमेशा बना रहे और वह जिंदगीभर अपने रिश्तों में मजबूती ला सकें। लेकिन अक्सर जीवन में अपने करियर और काम को लेकर कई समस्याएँ आ जाती है जिसका असर आपके रिश्तों पर पड़ता हैं उनमें कमजोरी देखी जा सकती हैं। ऐसे में आपको चाहिए कि अपने काम के साथ रिश्तों को भी तवज्जो दी जाए और उनकी मजबूती पर ध्यान दिया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने काम और प्यार के बीच संतुलन बना पाएँगे। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

छोटी चीजों को साथ करें

ऑफिस के ढेर सारे काम से फुर्सत पा लें, तो अपने लिए खास योजना बनाएं। जब भी आप साथ में रहें, तो हर मिनट को महसूस करें। साथ में भोजन करें। घर के कामकाज मिलकर पूरा करें। इससे आप दोनों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए समय मिल जाएगा।

सपोर्ट करें

एक-दूसरे के करियर को महत्व दें। आप अपने साथी के करियर से संबंधित बातचीत करें। इस बातचीत के जरिए आप उन्हें बता पाएंगे कि आप उनके काम और करियर को सपोर्ट करते हैं। एक-दूसरे के कार्यों को सॉल्व करने के लिए हमेशा मौजूद रहे हैं। बिना शर्त उनके काम को अपना समर्थन दें। ऐसा नहीं करेंगे तो आपके साथी के मन में असंतोष की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे आपके रिश्ते और करियर के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो जाएगा।

relationship tips,relationship tips in hindi,balance in love and work

उम्मीदें ना करें

जब आप दोनों ही नौकरी करते हैं, तो किसी भी चीज के लिए अपने साथी से ही सिर्फ उम्मीद ना लगाएं, फिर चाहे वह घर का कोई काम करना हो, खाना देना हो आदि। समय के अभाव में अगर आपका कोई पूरा काम वो ठीक से नहीं कर पा रही हैं, तो आप बुरा मानने की बजाए चीजों को समझनें की कोशिश करें। वो आपको समय नहीं दे पा रही हैं या कुछ मैनेज नहीं कर पा रही हैं, तो उम्मीद ना लगाएं। आपस में बात करके समस्या का हल निकालें। कपल 'मैं' की बजाय इस एक शब्द का करेंगे इस्तेमाल, तो रिश्ता रहेगा ज्यादा हेल्दी और हैप्पी।

फैसला लें तो साथी को बताएं

अगर आप कोई भी फैसला लेते हैं तो इसके लिए दो स्टेप जरूरी है। पहला, आप इसके बारे में सोचें और फिर अपने साथी से बात करें। अब आप जीवन में स्वतंत्र रूप से फैसले नहीं ले सकते हैं चाहे फिर आप कितने भी बुद्धिमान क्यों ना हों। आपका हर एक व्यक्तिगत फैसला आपके साथी पर भी असर डालेगा। आपको जानने की जरूरत है कि आपके किसी भी फैसले के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। जैसे आप जॉब छोड़ने या बदलने की सोच रहे हैं, तो इसके बारे में अपने साथी से बात कर लें। हो सकता ऐसे में आपको शहर बदलना पड़े या नई जगह जाना पड़े, तो इसका प्रभाव आपके साथी पर भी होगा।

जिम्मेदारियों को आपस में बांटें

एक रिश्ते में सामंजस्य बिठाना बहुत जरूरी है। अगर आपके रिश्ते में समझौते करने पड़ रहे हैं तो ध्यान रखें कि मिलकर समझौते करें। काम के साथ अपने रिश्ते की जिम्मेदारियों को समझें। खासकर तब, जब आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे हैं। ऑफिस जाने के साथ खाना पकाना, बच्चों को स्कूल भेजना, घर के कामकाज आदि जिम्मेदारियां एक ही व्यक्ति पर ना डालें। आपके रिश्ते में कोई भी एक व्यक्ति सभी समझौते करने के लिए तैयार नहीं होगा, इसलिए सही ढंग से फैसला लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती