Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चो को स्कूल भेजते समय हर माँ को रखना चाहिए इन 5 बातो का ध्यान, मिलती है सही विकास में मदद

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बच्चो को स्कूल भेजते समय माँ को ध्यान रखनी चाहिए। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Jun 2019 7:30:52

बच्चो को स्कूल भेजते समय हर माँ को रखना चाहिए इन 5 बातो का ध्यान, मिलती है सही विकास में मदद

हर माँ चाहती हैं कि अपने बच्चों के भविष्य को संवारा जाए और उनके अच्छा इंसान बनाया जाए। इसके लिए हर माँ अपने बच्चे को स्कूल भेजती हैं। लेकिन अपने बच्चे को स्कूल भेजते समय भी एक माँ को कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं जो कि उनके सामाजिक विकास और सुरक्षा में मदद करते हैं। आजकल बच्चों को सबसे पहले प्ले स्कूल भेजा जाता हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा माँ को ही अपने बच्चों का ध्यान रखना होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बच्चो को स्कूल भेजते समय माँ को ध्यान रखनी चाहिए।

भाषा
बच्चों को स्कूल भेजते समय हर मां की सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि कहीं उसके बच्चे की जबान खराब ना हो जाए। आजकल ज्यादातर बच्चे बहुत सी भाषाओं को अच्छी तरह से बोल लेते हैं। वहीं अगर उन्हें ऐसे अध्यापकों का साथ मिले जो चीजें स्पष्ट नहीं कर पाते हो या उन्हें अच्छी ट्रेनिंग ना मिली हो तो उनकी भाषा पर पकड़ और जानकारी कमजोर पड़ जाएगी। इसलिये आप इस बात का जरुर ध्यान रखे कि अध्यापक उन्हें बोलने की एक दम सही ट्रेनिंग दे।
parenting tips,parenting tips in hindi,attention on school going children,mother child relation डराना धमकाना
खेलते हुए बच्चे अक्सर एक दूसरे से झगड़ा और छोटी-मोटी लड़ाईयां तो करते ही रहते हैं लेकिन कहीं ऐसा तो नहीं है कि कोई दूसरा बच्चा आपके बच्चे को परेशान करता हो। अक्सर स्कूल जाने वाले कुछ बच्चे दब्बू किस्म के बन जाते हैं जिनका पढ़ाई में या स्कूल जाने का मन नहीं करता हैं। हो सकता हैं कि आपका बच्चा भी इसका शिकार हो, दूसरे बच्चे उसे डराने धमकाने का काम करते हो या यह भी हो सकता हैं कि आपका बच्चा ऐसे बच्चों के साथ हो जो खुद से कमजोर या शांत रहने वाले बच्चों को तंग करते हो। इसलिये अपने बच्चे के व्यवहार पर ध्यान दें और किसी भी प्रकार का अंतर देखने पर स्कूल के स्टाफ, अध्यापकों से इस बारे में बात करें।

साफ-सफाई
आप अपने बच्चों की पानी की बोतल, सिपर और यहां तक कि बच्चा जिन खिलौनों से खेलता हैं या मुंह में डालता हैं, उसे भी उबालकर साफ करती हैं और इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि उन्हे छूने से पहले आपने अपने हाथो को अच्छे से धोया हैं या नहीं। लेकिन उसके स्कूल में क्या सभी बच्चे व अध्यापक इसी तरह साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं? इसलिये बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने से पहले इस बात पर ध्यान दें कि वहां साफ-सफाई का कितना ख्याल रखा जाता हैं। parenting tips,parenting tips in hindi,attention on school going children,mother child relation शिष्टाचार
आपने अभी तक अपने बच्चे को नमस्ते, प्लीज, थैंक यू और सॉरी कहना सिखा दिया होगा लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि आपका बच्चा सही शिष्टाचार रखें। विशेषकर स्कूल में जहां बच्चे अलग-अलग तरह के परिवारों से आते हैं और उनका व्यवहार अलग-अलग होता हैं। उनके व्यवहार का असर आपके बच्चे पर भी पड़ सकता हैं। आपका बच्चा शांत और अच्छा व्यवहार करने वाला हो सकता हैं लेकिन स्कूल में गलत संगत में पड़कर कुछ गलत शब्द भी सीख सकता हैं। इस कारण बच्चे के लिए आपको ज्यादा सतर्क रहना होगा। आप स्वयं तो उसके साथ शिष्टाचार बनाए रखें और साथ ही बच्चे के साथ स्वस्थ तरीके से बात भी करते रहने होगी कि उसे अपने नए दोस्तों के साथ कैसा लगता हैं और उनके साथ कैसा व्यवहार करता हैं।

सुरक्षा
जिस स्कूल में आपका बच्चा पढ़ने जाता हैं वह कितना सुरक्षित हैं? क्या वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं? क्या वहां आवश्यक संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात हैं? विशेषकर इस बात का ध्यान दे कि वहां का स्टाफ कैसा हैं? आप के बच्चों की सुरक्षा आप की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। आजकल के समाज में हम आसानी से किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकते हैं और खासकर तब जब आप अपने बच्चों को पहली बार अपने से दूर किसी स्कूल में भेजती हैं तो आपको वहां का स्टाफ, अध्यापकों, सुरक्षा की तैयारियों आदि का अच्छे से जायजा लेना चाहिए और इसके बाद ही अपने बच्चों को स्कूल में भेजना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology