न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में भूलकर भी ना करें ये गलतियाँ वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

हो सकें तो रिलेशनशिप के समय कभी भी भूल कर ये गलतियां न करें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Jan 2018 5:37:35

रिलेशनशिप में भूलकर भी ना करें ये गलतियाँ वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

रिलेशनशिप एक ऐसी चीज है जब शुरूवात की स्टेज में होती हैं तो कई तरह की भावनाए उच्च स्तर पर होती हैं। जिसमें त्याग, समर्पण आदि होती हैं। लेकिन इस वजह से आपसे कई गलतियां हो जाती हैं जो आपको दूसरों का साथ छोड़ने पर मजबूर कर देती हैं। और जब रिलेशनशिप को काफी समय हो जाता हैं तब हमें उन गलतियो का अहसास होता हैं। लेकिन उनको सुधार पाना मुश्किल होता हैं। इसलिए हो सकें तो रिलेशनशिप के समय कभी भी भूल कर ये गलतियां न करें।

relationship,relations,love and romance,mistakes in relationships,mates and me

* अपनी असली पहचान को खोना : आपकी पार्टनर ने आपको पसंद किया है, आपकी कमियों और खूबियों के साथ। ऐसे में इस रिश्ते को आगे ले जाने और निभाने के लिए अगर वह चाहे कि आप अपनी पहचान को भूलकर उसकी परछाई बन कर रहें, तो उसकी इस मांग को सिरे से नकार देना ही आपके भविष्य के लिए सही है। अपने रिश्ते की मजबूती के लिए उसमें देना सीखें, लेकिन खुद को इस्तेमाल होने से बचाएं। अपने पार्टनर की पसंद-नापसंद को तरजीह दें, लेकिन उसके अनुसार अपने स्वरूप को पूरी तरह बदल डालने से बचें।

* अपने दोस्तों को धोखा देना : दोस्तों को भला कोई कैसे छोड़ सकता है। दोस्त तो हमेशा साथ रहने के लिए होते हैं। शुरुआती कुछ महीनों में आप दोनो हर लम्हा साथ बिताना चाहते हैं, लेकिन उसके बाद आपको अपने दोस्तों के लिए भी वक्त निकालना चाहिये। आप लोगों को कोशिश करनी चाहिये दोनों के दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनायी जाए। यह भी संभव है कि आप दोनों को एक दूसरे के कुछ दोस्त पसंद न आएं, लेकिन ऐसा तो होता है। आखिर हर एक से तबीयत मिल भी नहीं सकती।

* आपके आदर्श व विश्वास का त्याग : आपका आस्तिक या नास्तिक होना आपका निजी मामला है। इस पर जब आपके अभिभावकों ने आज तक कोई सवाल नहीं किया तो आपका पार्टनर कौन होता है ये सवाल करने वाला। आपके आदर्श, आपके विश्वास।।। आपका पूरा व्यक्तित्व आपके अब तक के जीवन के अनुभवों के आधार पर बना होता है। ऐसे में अगर कोई आपके आदर्श को बदलने की बात करता है तो मतलब है कि आपके अनुभवों को बदलना। इसका मतलब है कि आपने आज तक जो भी परिस्थितियों से सीखा और अनुभव किया, वो सारे गलत हैं। यानि की आपका अब तक का पूरा जीवन ही गलत है। तो फिर सोच लें कि आपका अब तक का जीवन गलत है या ये रिश्ता?

* निर्णय लेने का अधिकार
: अपनी गर्लफ्रेंड की खुशी के लिए अपनी हर पसंद-नापसंद को भूलकर हमेशा उसके निर्णयों को ही सहमति न दें। उसी तरह आप अपनी पसंद, नापसंद उस पर ना थोपें और ना ही उससे यह अपेक्षा करें कि वह आपको पाने के लिए पूरी तरह आपकी हां में हां मिलाएं। रिश्तों में ब्रीदिंग स्पेस बेहद जरूरी है।

* अजीब शौक
: हम अपने साथी को खुश करने के लिए बहुत कुछ करते हैं। जो उसके शौक होते हैं, उन्हें अपना शौक बना लेते हैं। पहले एक, फिर दूसरा और फिर तीसरा और इस तरह हम अपना खुद का वजूद कहीं खो देते हैं। हमारे अपने शौक कहीं नेपृथ्य में चले जाते हैं। हम उन्हीं शौक को अपना लेते हैं जो हमारे साथी के शौक होते हैं। ऐसा मत कीजिये। शौक आपके होते हैं और आपको अपने शौक से ही आनंद आता है।

* आपके सपने - आपका करियर
: अंत में बात करते हैं आपके जिंदगी के सपनों के बारे में। आपके करियर के बारे में। एक रितु थी जिसके ब्वॉयफ्रैंड को उसका मीडिया का कोर्स करना बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसलिए रितु मीडिया के जगह बीएड का कोर्स करने लगी। किसी कारण से उन दोनों का ब्रेकअप हो गया। आज ना उसका ब्वॉयफ्रैंड है और ना उसे बीएड करने का मन होता है। अब वो अपने फसले को लेकर बहुत पछताती है और मीडिया का कोर्स करने के बारे में बार-बार सोचती है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि अपने सपने किसी के लिए भी त्यागना बहुत बड़ी बेवकूफी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती