न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्तों में अपेक्षाएं करती हैं इन्हें कमजोर

दूसरों से यह अपेक्षा मत रखो की वो हमारी हर बात से सहमत हों या आपके अनुसार कार्य करें। ज्यादा अपेक्षाएं रिश्तों को कमजोर करतीं हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 23 Apr 2020 5:54:38

रिश्तों में अपेक्षाएं करती हैं इन्हें कमजोर

शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जिसे किसी न किसी से से कोई न कोई अपेक्षा न हो। हर व्यक्ति अपने परिवार से , अपने बच्चों से, अपने दोस्तों से, अपने रिश्तेदारों से कोई न कोई उम्मीद तो रखता ही है और इसमें कोई बुराई भी नहीं है क्योंकि कहा जाता है उम्मीद पर ही दुनिया कायम है। पर रिश्तों में एक दूसरे से होने वाली ज्यादा अपेक्षाएं अक्सर परेशानी का कारण बन जाती हैं। जब कोई हमारी अपेक्षाओं को पूरा करता है यानि हम जैसा चाहते हैं वैसा करता है तो हमें ख़ुशी होती है और यदि सामने वाला हमारी अपेक्षाओं को पूरा नहीं करता है तो हमें दुःख होता है जो हमें अंदर से तोड़ देता है। दूसरों से यह अपेक्षा मत रखो की वो हमारी हर बात से सहमत हों या आपके अनुसार कार्य करें। ज्यादा अपेक्षाएं रिश्तों को कमजोर करतीं हैं।

high expectations in relationships,relationship tips,mates and me,expectations in relations

पार्टनर को समझने की कोशिश करें

रिलेशनशिप में सच्चाई को हमेशा स्वीकारें कि आपका पार्टनर भी एक इंसान है उससे भी कई बार गलतियां हो सकती है। आपकी ही तरह वो भी कुछ चीजें भूल सकता है और कई चीजों में गलतियां भी कर सकता है। कोई भी इंसान किसी दूसरे इंसान की तरह नहीं हो सकता ये आपको पता होना चाहिए। इसलिए अगर आपका पार्टनर आपकी उम्मीद पूरी नहीं करता तो आप उससे हमेशा लड़ाई-झगड़ा न करें।

निस्वार्थ भाव से रिश्ते संभालिए

दो लोगों के बीच में ऊर्जा का आदान-प्रदान ही रिश्ता है। दूसरों से रिश्ता बनाए रखने के लिए हम अच्छा बोलते हैं, अच्छा व्यवहार करते हैं परंतु कई बार हम अपने मन में सामने वाले व्यक्ति के बारे में अच्छे विचार नहीं रखते हैं, दिखावा करते हैं। पहले लोगों के मन में कोई छल-कपट नहीं हुआ करता था इसलिए उनके सबके साथ रिश्ते अच्छे हुआ करते थे। सही और गलत को लेकर हमारे समाज ने बहुत सारी धारणाएं बना ली हैं, परंतु सही-गलत कुछ नहीं होता है। कुछ चीजें हमारे लिए सही होती हैं तो कुछ चीजें सामने वाले के दृष्टिकोण से सही होती हैं। इसलिए सही और गलत के चक्कर में फंसकर अपने रिश्तों को ख़राब मत कीजिए, बल्कि निस्वार्थ भाव से इन्हें संभालिए।

high expectations in relationships,relationship tips,mates and me,expectations in relations

क्यों ना रखें अपेक्षाएं

जब आपकी उम्मीदें नहीं पूरी होती तो आपको उस समय काफी गुस्सा आता होगा और आपका मूड खराब हो जाता होगा। कई बार ये इससे रिश्तों में कड़वाहट भी आने लगती है। जिसके बाद आप ही रिश्तों को खत्म करने की पेशकश करते होंगे। इसलिए आपको हमेशा ये सीखना चाहिए कि आपको रिलेशनशिप में पार्टनर से कम उम्मीदें रखनी चाहिए। अगर आप अपने रिलेशनशिप में उम्मीदों या अपेक्षाओं से दूरी बना लेंगे तो इससे आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा खुश रह सकेंगे। लेकिन अगर आप आए दिन नई उम्मीदें करते हैं तो ऐसे में आपको ही दुख होगा जिससे आपका रिलेशनशिप काफी हद तक खराब हो सकता है और आपको आपके पार्टनर से दूर होने पर मजबूर कर सकता है।

आत्मनिर्भर बनें

रिलेशनशिप में हमेशा आपको अपने आप पर निर्भर रहने की जरूरत होती है। आत्मनिर्भर रहने के लिए आपको रिलेशनशिप में पार्टनर से कुछ दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जिससे की आपको उतनी ही उम्मीद हो जितनी आपका पार्टनर पूरी कर सके। जब आप आत्मनिर्भर रहते हैं तो आपकी उम्मीदें उतनी ही कम रहती है अपने पार्टनर से।

अपेक्षाएं हैं, तो उन्हें साझा करें

ध्यान रहे आपका पार्टनर कभी भी आपका दिमाग नहीं पढ़ सकता और उसे ये नहीं पता कि आप उससे क्या उम्मीद कर रहे हैं। इसकी बजाए आप उनसे बात करना शुरू करें और उन्हें बताएं कि आप उनसे किस चीज की उम्मीद कर रहे हैं। जिससे कि आपका पार्टनर आपकी भावनाओं की इज्जत करते हुए आपको समझने की कोशिश करे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर