न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरत से ज्यादा ना बनें बच्चों के लिए प्रोटेक्टिव, व्यक्तित्व पर पड़ेगा बुरा असर

ओवर प्रोटेक्टिव पेरेंटिंग कहते हैं ओवर प्रोटेक्टिव पेरेंटिंग से बच्चे के व्यक्तित्व पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 30 Apr 2020 4:16:24

जरूरत से ज्यादा ना बनें बच्चों के लिए प्रोटेक्टिव, व्यक्तित्व पर पड़ेगा बुरा असर

कुछ माता-पिता अपने बच्चों को लेकर जरूरत से ज्यादा ही चिंतित रहते हैं। अपने बच्चे की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। माता-पिता का ये बर्ताव बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डालता है। हर माता-पिता अपने बच्चे की अच्छी से अच्छी पेरेंटिंग करने की कोशिश करते हैं क्योंकि वो चाहते हैं उनका बच्चा अपनी लाइफ में सफल बने लेकिन ऐसे में देखा गया है की पेरेंट्स जरूरत से ज्यादा बच्चे को सिखाने की कोशिश करते हैं, जरूरत से ज्यादा सपोर्ट करते है और जरूरत से ज्यादा निगरानी भी करते हैं ऐसी अवस्था को ओवर प्रोटेक्टिव पेरेंटिंग कहते हैं ओवर प्रोटेक्टिव पेरेंटिंग से बच्चे के व्यक्तित्व पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

over protective parents,do not become over protective for your kid,mates and me,relationship tips,parenting tips

क्या-क्या करते हैं पेरेन्ट्स

बच्चे के स्कूल वर्क में अनावश्यक मदद करना, घर का कोई काम बच्चे से न करवाना, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से बच्चे की झूठी तारीफ करना, बच्चे की गलतियों का सारा दोष अपने ऊपर लेकर बच्चे को हमेशा बचाना, बच्चे की सोशल लाइफ में ज्यादा दखल देना।बच्चे की अपनी सोच- याद रखिए, बच्चे को जन्म भले ही आपने दिया है, लेकिन उसका अपना एक व्यक्तिगत स्वभाव भी है। बच्चे का अपना व्यक्तित्व विकसित ही नहीं हो पाएगा, अगर आप अपनी सोच ही उस पर हावी किए रहेंगी। आप दिन भर उसे अपने हिसाब से चलाना चाहती हैं, लेकिन आपके हिसाब के चलते-चलते वो अपना खुद का हिसाब कभी पहचान ही नहीं पाएगा।

बच्चों पर अनुशासन थोपे न

ओवर प्रोटेक्टिव पेरेंट्स अक्सर अपने बच्चो पर अनुशासन को एक बड़ी चुनौती की तरह पेश करते हैं। बच्चों को लेकर मां-बाप का पजेसिव होना सामान्य बात है। लेकिन, समस्या तब आती है, जब हम बच्चों को बिल्कुल भी आजादी नहीं देते। बच्चों को बेशक अनुशासन में रहना सिखाना चाहिए, लेकिन यह सब उन पर थोपना नहीं चाहिए। बच्चे कम उम्र में भी अपनी तरफ से (कुछ अपवादों को छोड़कर) पूरी कोशिश करते हैं, कि वे माता-पिता की उम्मीदों पर खड़े उतरें।

over protective parents,do not become over protective for your kid,mates and me,relationship tips,parenting tips

सुरक्षा के नाम पर पाबंदी न लगाएं

हम बच्चे के अंदर अधिक-से-अधिक सुरक्षा की भावना देना चाहते हैं। बच्चों को सुरक्षित रखने की हमारी इच्छा में, यह ध्यान रखना भूल जाते हैं कि क्या हम बच्चों के अनुभव से बढ़ कर कुछ उन पर थोप तो नहीं रहे हैं? घर के अंदर हम अपने छोटे बच्चों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए इतने खो चुके हैं, कि हम उन्हें सबसे बुनियादी चीजों की भी आनंद लेने से रोकते हैं। इस प्रकार हम बच्चों को ओवरप्रोटेक्ट करना शुरू कर देते हैं।

तभी परफॉर्म करेगा बच्चा

ओवरप्रोटेक्टिव मां के बच्चे चाहते हैं कि हमेशा कोई इस बात पर नजर रखे कि वो सब कुछ सही कर रहे हैं या नहीं। ऐसा न होने पर बच्चा काम करने की हिम्मत तक नहीं कर पाता है। पूरी तैयारी के बाद भी बच्चा परफॉर्म करते समय पीछे हट जाता है। इस स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि आप बच्चे से थोड़ी दूरी बनाएं। उसे आत्मनिर्भर होने का मौका दें। ये बात समझ लीजिए कि ऐसा किए बिना बच्चे को आगे बढ़ने का रास्ता कभी नहीं मिल पाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर