न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले लड़कियों को पूछने चाहिए लड़कों से ये सवाल

शादी के बाद लड़का-लड़की दोनों की जिदंगी में बहुत बदलाव आते हैं और सबसे ज्यादा असर लड़की की जिदंगी पर पड़ता है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 19 Nov 2017 10:09:31

शादी से पहले लड़कियों को पूछने चाहिए लड़कों से ये सवाल

भारतीय परंपरा में शादी का बहुत महत्व है। शादी के बाद लड़का-लड़की दोनों की जिदंगी में बहुत बदलाव आते हैं और सबसे ज्यादा असर लड़की की जिदंगी पर पड़ता है क्योंकि उसे अपना घर छोड़कर किसी दूसरे के घर में जाना पड़ता है। उसकी पूरी जिदंगी नए सिरे से शुरू होती है। ऐसे में शादी से पहले ही लड़की को अपने ससुराल और पति के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। एक अच्छे रिश्ते के लिए पति-पत्नी दोनों में समझदारी और प्यार होना बहुत जरूरी है जो एक-दूसरे से बातचीत करके ही बनाया जा सकता है। ऐसे में शादी से पहले सभी लड़कियों को लड़कों से कुछ सवाल जरूर करने चाहिए। आइये जानते हैं उन सवालों के बारे में।

* लक्ष्य के बारे में :

लड़कियों का सबसे पहला सवाल यही होना चाहिए कि जिस से वह शादी करने वाली है उसकी जिदंगी का लक्ष्य क्या है और उस बीच वह शादी के रिश्ते को कितना महत्व देता है।

* पसंद के बारे में :

शादी से पहले एक लड़की को लड़के से यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि क्या वह आपको पसंद करता है क्योंकि कई बार लड़के घरवालों के दबाव में आकर शादी के लिए हां कर देते हैं। ऐसे में इस सवाल से लड़के के दिल की बात पता लग जाएगी।

* पास्ट रिलेशनशिप के बारे में :

शादी से पहले लड़के से मीटिंग के दौरान खुलकर बात करें और उसके पास्ट रिलेशनशिप और एक्स के बारे में जानने की कोशिश करें। उनसे पूछें कि वो पहले कभी किसी के साथ इंटीमेट हुए हैं अगर हुए हैं तो क्या अपनी एक्स से अभी भी वो कॉन्टेक्ट में हैं? इससे आपके रिश्ते में पारदर्शिता आएगी जिससे आगे चलकर आपके रिश्तों में किसी बात को लेकर गलतफहमी होने की संभावना न के बराबर रहेगी।

partner,marriage,husband,wife,relationship

* शादी के बाद जॉब :

कुछ घरों में तो शादी के बाद भी बहू के नौकरी करने पर किसी को प्रॉब्लम नहीं होती लेकिन कुछ ससुराल वाले ऐसे होते हैं जिन्हें बहू सिर्फ घर के काम करती ही अच्छी लगती है। ऐसे में अगर आप जॉब करती हैं तो लड़के से शादी के बाद भी जॉब करने के बारे में पूछ लें।

* परिवार के साथ रिश्ता :

अगर लड़के का अपने परिवार के साथ सही रिश्ता नहीं है तो शादी के बाद लड़कियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में लड़के के अपने परिवार के साथ कैसे रिश्ते हैं, इस बारे में जरूर पता लगाना चाहिए।

* फैमिली प्लानिंग :

शादी के बाद फैमिली प्लानिंग के बारे में पार्टनर के विचार जरूर जानने चाहिए ताकि पता चल सके कि वह शादी के कितने समय के बाद और कितने बच्चे चाहते हैं।

* अब तक शादी क्यों नहीं की :

शादी से पहले होनेवाली मीटिंग के दौरान आप बातों-बातों में उनसे अब तक सिंगल रहने की वजह जानने की कोशिश करें। ये मुमकिन है कि अगर आप लड़के से ये सवाल पूछती हैं तो लड़का भी आपसे यही सवाल कर सकता है इसलिए उसके जवाब को ध्यान से सुनें और खुद भी जवाब देने के लिए तैयार रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती