न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Friendship Day Special : हर एक फ्रेंड जरूरी होता है, कुछ ऐसे भी होते है दोस्त

हम आपको दोस्तों के कई टाइप बताने जा रहे हैं, आप भी अपने दोस्तों को उनकी केटेगरी के हिसाब से बाँटिये और 'फ्रेंडशिप डे' का मजा लीजिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 05 Aug 2018 10:29:07

Friendship Day Special : हर एक फ्रेंड जरूरी होता है, कुछ ऐसे भी होते है दोस्त

जिस तरह दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं विभिन्न स्वभाव वाले। उसी तरह हर फ्रेंड सर्किल में भी अलग-अलग दोस्त होते हैं। और दोस्तों में तो उनके निकनेम भी उनके स्वभाव के अनुसार ही निकाले जाते हैं। अलग-अलग होने पर भी ये दोस्त एकसाथ रहते हैं और जिंदगी का आनंद उठाते हैं और इनकी दोस्तों को और मजबूत बनाता है 'फ्रेंडशिप डे'। जी हाँ, 'फ्रेंडशिप डे' का यह दिन अपनी दोस्ती को जाहिर करने का दिन हैं। तो इस दिन अपने सभी टाइप के दोस्तों के साथ दिन बिताकर उसका मजा लें। आज हम आपको दोस्तों के कई टाइप बताने जा रहे हैं, आप भी अपने दोस्तों को उनकी केटेगरी के हिसाब से बाँटिये और 'फ्रेंडशिप डे' का मजा लीजिए।

* मस्तमौला

इस तरह के दोस्त बिल्कुल बेफिक्र और अपनी मस्ती में होते हैं। ऑल टाइम फन इसका फंडा होता है, और यह जियो और जीने दो की तर्ज पर चलना बेहतर समझते हैं। इन्हें खुद भी कोई चिंता नहीं होती और यह आपको भी वैसा ही रखने की चाह रखते हैं। आपके दुख- सुख में यह दोस्त ऑल टाइम अवेलेबल रहते हैं, और बेरंग जिंदगी में भी रंग भरने में सक्षम होते हैं।

* केयरिंग दोस्त

इस तरह के दोस्त आपकी हर बात का पूरा ध्यान रखते हैं, बिल्कुल मां की तरह। आपकी पढ़ाई और एक्जाम से लेकर तबियत और खाने-पीने तक का ख्याल उसे रहता है, और वह हर वक्त आपके लिए एक पैर पर हाजिर होता है। अगर आपके पास ऐसा दोस्त है, तो आप खुशकिस्मत हैं।

different types of friends,friendship day

* मूडी दोस्त

इस तरह के दोस्तों का मिजाज बदलते देर नहीं लगती। या तो यह बिल्कुल मेहरबान होते हैं, या फिर खबरदार की मुद्रा में। इन्हें हैंडल करना बहुत ही टेढ़ी खीर साबित होता है, क्योंकि इनका मूड कभी भी ऑन या ऑफ हो सकता है और इन्हें शांत करने के लिए आपको इंतजार भी करना पड़ सकता है।

* पकाऊ दोस्त

इस तरह के दोस्तों को इससे कोई मतलब नहीं होता कि आप उनकी बातों और हरकतों से बोर हो रहे हैं, उसे केवल हर बात में अपनी राय रखने की बीमारी होती है। इन्हें लोग फेंकू के नाम से भी जानते हैं। इन्हें बस कोई सुनने वाला चाहिए होता है, जिन्हें यह कभी ज्यादा बोलने का मौका नहीं देते, और यह खुद के सबसे बड़े फैन होते हैं।

* लाईफटाइम दोस्त

लाईफटाइम या टिकाऊ टाइप के दोस्त आजकल कम ही दिखाई देते हैं। हां अगर आपकी दोस्ती पुरानी है, और लंबे समय से चली आ रही है, तो आपने जरूर इस दोस्ती का आनंद लिया होगा, लेकिन असल जिंदगी में तो अब इस तरह के दोस्त फिल्मों या किताबों में ही मिलते हैं। इस प्रकार के दोस्त हर हाल में ताउम्र साथ निभाते हैं, और हमारी खुशी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने का जज्बा रखते हैं।

* स्वार्थी दोस्त

इस तरह के दोस्त मौकापरस्त और मतलबी टाइप के होते हैं, जो कई बार आपसे दोस्ती भी मौके का फायदा उठाकर करते हैं।यह आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने की सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करता है, और काम हो जाने के बाद आपको याद तक नहीं करता।

different types of friends,friendship day

* बेचारा

हमेशा किसी बात का दुख या चिंता में खोए रहना, इस दोस्त की खासियत होती है। इस तरह के दोस्त को हमेशा आपक कंधे की जरूरत होती है, और आपका साथ भर भी इन्हें हिम्मत दिलाने के लिए काफी होता है। कई बार समस्याओं में उलझे रहने के कारण इनका आत्मविश्वास कम होने लगता है, ऐसे में इन्हें आपकी जरूरत होती है। ये इमोशनल और कलाकार होते हैं।

* कंजूस

कैंटीन या खर्चीली जगहों पर इनकी जेब से कभी वॉलेट नहीं निकलता। किसी चीज को व्यर्थ गंवाने के बजाय इन्हें चीजों का आखरी दम तक प्रयोग करना अच्छा लगता है। कम खर्चे में काम चलाना इन्हें अच्छी तरह से आता है।

* टाइमपास

किसी यात्रा के दौरान बस या ट्रेन में इस तरह के दोस्त आसानी से मिल जाते हैं, और फोन, लेटर, मैसेज या फेसबुक तक ही सीमित रहते हैं। कुछ देर गॉसिपिंग, जोक्स शेअरिंग व अन्य आवश्यकतानुसार बातों के अलावा इनसे ज्यादा आपसी समझ विकसित नहीं हो पाती। इन्हें पूरी तरह से जानना संभव नहीं होता।

* पसेसिव

इस तरह के दोस्त आपके लिए काफी संवेदनशील और केअरिंग और मददगार होते हैं। लेकिन कई बार आपका कोई काम अकेले और इन्हें बगैर शामिल किए करना इन्हें रास नहीं आता।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन