न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या होता है गुड और बेड टच, बच्चों को लिए जानना बेहद जरुरी, ऐसे बताये इनके बारें में

इसलिए क्या गुड टच है और क्या बैड टच है इसकी जानकारी आपके बच्चे को जरूर होनी चाहिए।हम आपको बताएंगे कैसे बच्चे को ये जानकारी दें-

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 20 Dec 2019 3:34:45

क्या होता है गुड और बेड टच, बच्चों को लिए जानना बेहद जरुरी, ऐसे बताये इनके बारें में

अक्सर पैरेंट्स बच्चों से उनके प्राइवेट पार्ट के बारे में बात करने में कतराते हैं या सोचते हैं कि ये अभी बच्चा है। जो सही भी है,लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं जो बच्चों को पता होनी चाहिए। क्योंकि आज कल बच्चों के साथ होने वाले शारीरिक शोषण की घटनाओं के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। ऐसे में स्कूल व बाहर खेलने जाने वाले बच्चे के प्रति हमारे मन आशांकाओं का जन्म लेना लाजमी है। बच्चा मासूम होता है और उसको गुड और बैड टच के बारे में पता ही नहीं होता, उसकी नजर में दुनिया का हर शख्स अच्छा ही होता है। इसलिए क्या गुड टच है और क्या बैड टच है इसकी जानकारी आपके बच्चे को जरूर होनी चाहिए।हम आपको बताएंगे कैसे बच्चे को ये जानकारी दें-

good touch and bad touch,tips to teach  good touch and bad touch to children,mates and me,relationship tips,relations,parenting tips

गलत व्यवहार की दें जानकारी
अपने बच्चों को गलत व्यवहार या कहें तो बैड टच के बारे में पूरी जानकारी दें। स्विमसूट को दिखाते हुए उनको बताएं कि इससे हमारे शरीर के प्राइवेट एरिया को कवर किया जाता है। इन एरिया को कोई देख या टच नहीं कर सकता, इस एरिया को केवल आपके मम्मी पापा ही देखते और टच करते हैं वो भी तब जब आपके कपड़ों को चेंज करना हो, नहलाना हो या उनको साफ करना हो। इसके अलावा कोई भी उनको टच करें तो यह गलत व्यवहार होता है, ऐसे में आप इस बात की जानकारी पेरेंट्स को दें या टिचर को इस बारे में बताएं।
बच्चों को अपने शरीर का मालिक बनने दें
बच्चों को बताएं कि उनके शरीर पर सिर्फ उनका अधिकार है। अगर बच्चे किसी रिश्तेदार या किसी को भी अलिंगन करने या छूने में सहज महसूस नहीं करते तो उनके साथ जबर्दस्ती ऐसा न करें और न होने दें।


good touch and bad touch,tips to teach  good touch and bad touch to children,mates and me,relationship tips,relations,parenting tips

ये होता है बेड टच
बच्चों को बताएं ऐसा टच जिसके होते ही आप असहज, परेशान और उदास महसूस करें वह बैड टच है। हिटिंग, किकिंग, शेकिंग, बाइटिंग, कस कर पकड़ना, किस करे वो टच जिसके होने पर अच्छा न लगे। कोई बिना पूछे आपको छूने की कोशिश करे, छूने के लिए जबरदस्ती करे।

बेड टच फील करने पर वह क्या करें
बच्चों को सिखाएं जब उन्हें कोई परेशान करे या वो अनसेफ महसूस करें तो ऐसे में वह क्या करें। ना कह दें, चिल्लाएं ,वहां से भाग जाएँ,इस बारे में घर में बताएं और बड़ों से बात करें।

किसी के सामने कपड़े न बदलें
आपको भी इस बारे में ध्यान रखना होगा कि आप किसी के सामने बच्चों के कपड़े न बदलें। इसके अलावा जब बच्चा बड़ हो जाए तो उसको किसी की गोदी में न बैठने दें और किसी को किस ना करने दें, इन नियमों का घर और बाहर सख्ती से पालन करने को कहें। इससे आपका बच्चा इनका आदी हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत