न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चा पूरे दिन गढ़ोए रखता हैं टीवी में अपनी आंखें, लत छुडवाने के लिए आजमाए ये उपाय

आज हम आपके लिए कुछ तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से बच्चों की इस आदत को बदला जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Oct 2019 5:43:51

बच्चा पूरे दिन गढ़ोए रखता हैं टीवी में अपनी आंखें, लत छुडवाने के लिए आजमाए ये उपाय

वर्तमान समय में देखा जाता हैं की बच्चे आजकल आउटडोर खेलने से ज्यादा अपना समय टीवी और मोबाइल में बिताते हैं। कई बच्चे तो ऐसे होते हैं जो पूरे दिन टीवी में अपनी आंखें गढ़ोए रखते हैं और एकटक टीवी को निहारते रहते हैं। बच्चों की यह लत उन्हें रीढ़ की हड्डी, गर्दन, मानसिक तनाव जैसी कई परेशानियों का शिकार बना सकती हैं। ऐसे में पेरेंट्स की यह जिम्मेदारी बनती हैं कि बच्चों की यह लत छुडवाई जाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से बच्चों की इस आदत को बदला जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

बताएं नुकसान

बच्चे को महज इतना कह देने से कि टीवी बंद कर दो, बच्चे आपकी बात बिल्कुल नहीं मानेंगे, जब तक कि आप उन्हें टीवी देखने के नुकसान नहीं बताएंगे। जब बच्चा अच्छे मूड में हो तो उसे टीवी देखने के नुकसान के बारे में डीटेल में समझाएं।

parenting tips,parenting tips in hindi,child care tips,child tv habit,tv  addiction

नए खेलों से दोस्ती

असल में आजकल बच्चे ज्यादा वक्त टीवी स्क्रीन और गेजेट्स पर इसलिए बिताते हैं क्योंकि पेरेंट्स के पास बच्चों के लिए कुछ खास वक्त नहीं होता। जब बच्चे अकेलापन महसूस करते हैं तो खुद को टीवी या फिर फोन स्क्रीन में बिजी रखने की कोशिश करते हैं। ऐसे में बच्चों को स्क्रीन से दूर रखने का आसान उपाय है कि उन्हें नए-नए खेल खेलने के लिए मोटीवेट करें। कुछ समय निकालकर बच्चों के साथ खुद भी जरुर खेलें।

बदलें खुद का स्वभाव

बच्चे को रोकने-टोकने से पहले खुद में चेंज लाएं। हर बच्चे के पहले रोल मॉडल उसके पैरेंट्स (Parents) होते हैं, बच्चा आपको देखकर ही सीखता है। यदि आप सारा दिन स्क्रीन पर बैठे रहेंगे और बच्चे को ऐसा करने से रोकेंगे तो वो आपकी बात कभी नहीं सुनेगा। ऐसे में जरुरी है सबसे पहले खुद में बदलाव लाएं।

parenting tips,parenting tips in hindi,child care tips,child tv habit,tv  addiction

बच्चों को पार्क ले जाएं

शाम के वक्त चाहे कुछ देर के लिए ही सही, बच्चों को घर के आस-पास पार्क में जरुर ले जाएं। ऐसा करने से बच्चे का मन अपने आप ही टीवी देखने या फिर फोन पर गेम्स खेलने को नहीं करेगा।

तय करें टाइमिंग

बच्चों के टीवी देखने का समय (Time Table) जरुर तय करें। घर में एक नियम बनाएं जिसमें सभी लोग मिलकर टीवी देखेंगे। इस तरह आपको बच्चे को रोकने-टोकने की भी जरुरत नहीं होगी। जब आप बनाए गए नियमों का पालन करेंगे तो बच्चा भी वैसा ही करने के लिए प्रोत्साहित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत