न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल को दर्द देने के अलावा जिंदगी के ये 5 सबक भी सिखाता हैं ब्रेकअप

ब्रेकअप के बाद आपका दुनिया को देखने का नजरिया बदलता हैं और आप खुद को मजबूत प्रदर्शित करने लगते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Sep 2020 4:53:44

दिल को दर्द देने के अलावा जिंदगी के ये 5 सबक भी सिखाता हैं ब्रेकअप

किसी भी रिलेशनशिप के लिए सबसे खराब मोड़ होता हैं ब्रेकअप। यह वह समय होता हैं जब रिश्ते में प्यार नहीं बस पछतावा होता हैं। रिलेशनशिप की शुरुआत में सबकुछ अच्छा लगता हैं लेकिन रिश्तों में कुछ चीजें ऐसी आती हैं जो इसे ब्रेकअप की ओर लेकर जाती हैं। ब्रेकअप दिल को दर्द देने के अलावा जिंदगी के कुछ सबक भी सिखा जाता हैं जो आने वाले समय में आपको मजबूत बनाते हैं। किसी भी गलत चीज में आप चाहे तो सकारात्मकता ढूँढ ही सकते हैं। ऐसे में ब्रेकअप के बाद आपका दुनिया को देखने का नजरिया बदलता हैं और आप खुद को मजबूत प्रदर्शित करने लगते हैं। आइये जानते हैं उन सबक के बारे में जो ब्रेकअप सिखाता हैं।

रिश्ते के लिए दिल मिलना जरूरी है, हॉबीज और आदते नहीं

कुछ लोगों को रिश्ते के शुरुआती दिनों में लगता है कि अगर उनकी हॉबीज सेम हैं या आदतें और पसंद एक जैसी हैं, तो उनका रिश्ता लंबा चलेगा। मगर ऐसा बिल्कुल भी संभव नहीं है। इसका कारण यह है कि रिश्ता कभी भी आदतों या हॉबीज की वजह से मजबूत नहीं होता है। रिश्ता मजबूत होता है दिल के एक दूसरे से मिलने से, फिर भले ही आदतें और हॉबीज एकदम अलग-अलग ही क्यों न हों। हॉबीज सिर्फ आपको एक-दूसरे के करीब लाने और पहचान बढ़ाने में मदद कर सकती हैं, रिश्ता दिल से ही बनता है।

relationship tips,relationship tips in hindi,break up in a relationship,learning from break up

प्यार में जिम्मेदारियां भी होती हैं

अक्सर लोग प्यार को बहुत आसान समझ लेते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि साथ घूमना, समय बिताना और एंजॉय करना ही प्यार है। जबकि प्यार अपने साथ कई जिम्मेदारियां लेकर आता है। अक्सर इन जिम्मेदारियों के कारण भी ब्रेकअप होते हैं। रिलेशनशिप में आने के बाद आपके पार्टनर के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसलिए एक चीज जो सिर्फ ब्रेकअप ही आपको सिखा सकता है कि प्यार सिर्फ फैंटेसी नहीं, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी का नाम है।

प्यार कितना भी गहरा हो, पर्सनल स्पेस जरूरी है

पर्सनल स्पेस हर रिश्ते में और हर व्यक्ति के लिए जरूरी होता है। रिश्तों में ब्रेकअप का दूसरा सबसे बड़ा कारण है पार्टनर को उसका पर्सनल स्पेस न देना; यानी उस पर हर समय नजर रखना, हर समय पूछताछ करना, बिना इजाजत कोई काम न करने देना, हर छोटी-छोटी बात की जानकारी मांगना आदि। दुनिया के किसी भी इंसान को ये बात नहीं पसंद आती है कि कोई उसके पर्सनल स्पेस में दखल दे। इसलिए ब्रेकअप आपको ये सिखाता है कि हर इंसान का एक पर्सनल स्पेस होता है और आपको कभी भी वहां तक पहुंचने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। आप किसी और की जिंदगी को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं।

relationship tips,relationship tips in hindi,break up in a relationship,learning from break up

रिश्ता बचाए रखने के लिए माफ करना जरूरी है

आजकल के प्रेमी-प्रेमिकाओं में ईगो के कारण बहुत सारे ब्रेकअप्स होने लगे हैं। किसी बात पर नाराज हो जाना और फिर उसी पर अड़े रहने के कारण रिश्ते में ब्रेकअप होना तो लाजमी है। लेकिन ऐसा ब्रेकअप आपको लाइफ से जुड़ी एक महत्वपूर्ण चीज सिखाता है। कई बार रिश्तों को बचाने के लिए बिना गलती के भी आपको सामने वाले शख्स को माफ करने के लिए तैयार रहना चाहिए। और कभी भी किसी व्यक्ति पर इल्जाम लगाना, चिल्लाना या उसे बुरा-भला कहने से कुछ हासिल नहीं है।

कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता

जब आप किसी के प्यार में होते हैं, तो शुरुआती दिनों में आपको उससे जुड़ी हर चीज खूबसूरत और अच्छी नजर आती है। आपको आपका पार्टनर परफेक्ट नजर आता है। लेकिन वक्त के साथ उसी पार्टनर की कुछ बातें, आदतें या काम आपको कचोटने लगते हैं। अक्सर प्रेमियों के बीच ब्रेकअप की असल वजह यही होती है कि वे किसी बात या मुद्दे को लेकर एक राय नहीं बना पाते हैं। ऐसे में ब्रेकअप हमें ये महत्वपूर्ण बात सिखाता है कि दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं है और न हो सकता है। जीवन में जो कोई भी व्यक्ति परफेक्ट दिख रहा है, वो असल में एक पर्दे के पीछे अपनी सच्चाइयों को छिपाए हुए है, जिसे उस व्यक्ति के साथ वक्त गुजारने के बाद ही जाना जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर