न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Friendship Day Special : एक सच्चे दोस्त की होती है यह पहचान देता है हमेशा ये सलाह

फ्रेंडशिप डे के इस मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक अच्छे दोस्ते के फायदे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 04 Aug 2018 2:14:35

Friendship Day Special : एक सच्चे दोस्त की होती है यह पहचान देता है हमेशा ये सलाह

हर व्यक्ति की जिंदगी में एक ऐसा शख्श तो होता ही है जिसे वह अपना सच्चा दोस्त कह सकें। एक सच्ची दोस्ती इंसान की सबसे बड़ी पूँजी होती हैं, जो उसने जीवन में कमाई हैं। तभी तो कहा जाता हैं कि एक सच्चा दोस्त पूरे पुस्तकालय के समान हैं, जिससे जितना ज्ञान ले कम हैं। ऐसे ही सच्चे दोस्त के लिए आता हैं 'फ्रेंडशिप डे' जो इस बार 5 अगस्त को मनाया जा रहा हैं। ईमानदार दोस्त आपकी बेहतरी चाहता है भले ही आपको बुरा लग जाए। लेकिन आखिर में, ऐसे दोस्त बहुत काम आते हैं। फ्रेंडशिप डे के इस मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक अच्छे दोस्ते के फायदे।

* ईमानदार सलाह

भले ही आपका दोस्त अक्सर ऐसी बात कर देता है जो आपको पसंद नहीं आती लेकिन कहीं न कहीं आपको मालूम है कि उसकी सलाह आपके लिए बेस्ट है। इसीलिए तो, आप अपने दर्जनों दोस्तों को छोड़कर सही सलाह के लिए उसी के पास जाते हैं। भले ही आपको उसकी सलाह मानने पर अपना खुद का दिल तोड़ना पड़ जाए।

* कंफ्यूजन से बचाते हैं

जब आप अपने करियर या फिर रिलेशनशिप को लेकर बहुत बड़ी कंफ्यूजन में होते हैं तो वही दोस्त आपको बचाता है। भले ही उसके बचाने का तरीका थोड़ा सा रूड हो लेकिन आपको मालूम होता है कि एक वही है जो आपको सही रास्ता दिखा सकता है।

true friend,benefits of true friend,friendship day,best friend,relationship

* पीठ पीछे नहीं करते बुराई

आपको इस बात की फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती कि आपका वो दोस्त किसी तीसरे के सामने आपके बारे में क्या कह रहा था। ईमानदार दोस्तों की खासियत ही यही होती है कि वो पीठ पीछे किसी की बुराई नहीं करते। इसलिए, नो एक्स्ट्रा टेंशन!

* नो डिप्लोमेसी

इस तरह के लोगों की राय लोगों के बदलने पर बदलती नहीं है। उन्होंने जो कह दिया सो कह दिया, वो उस पर डटना जानते हैं। इसलिए आपकी दोस्ती में दो चेहरे वाला इंसान नहीं होगा जो हर बात पर डिप्लोमेसी दिखाएगा।

* दूसरा नजरिया दिखाता है

कहते हैं हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। लेकिन फिर भी हम अमूमन एक ही देखते हैं। अगर हमारे पास एक बहुत ज्यादा ईमानदार दोस्त है तो वो हमें वो दूसरा नजरिया दिखाता है। जो आपके ज्यादातर दूसरे दोस्त नहीं करते। यही वजह है कि आप हर बात अपने इस दोस्त से डिस्कस करना पसंद करते हैं।
* एंटरटेनमेंट देता है

ईमानदार दोस्त आपको एक अलग और खास तरीके का एंटरटेनमेंट देता है। जब बाकी के लोग आपके दोस्त के ब्लंट रवैये को गंभीरता से नहीं लेते तो आप अपनी हंसी रोक नहीं पाते। ये मौका आपके लिए दिल खोल के हंसने का होता है।

* गलती करने से पहले बचा लेते हैं

आपको किसी गलती से सिर्फ आपके पेरेंट्स ही नहीं बल्कि आपका ईमानदार दोस्त भी बचाता है। हां, आप कई बार उसकी बात नहीं मानते और गलती करके पछताते हैं लेकिन फिर भी, आप ज्यादातर उसे सुन लेते हैं। वैसे, आपका ईमानदार दोस्त आपको अपनी आंखों के सामने गलती करने भी नहीं देता।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत