न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेट की फर्स्ट मीटिंग में लड़कियां ना करें ये गलतियां, बिगड़ सकती हैं बात

आज हम आपको बताने जा रहे है उन गलतियों के बारे में जो अक्सर लड़कियां डेट की फर्स्ट मीटिंग में करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 18 Mar 2020 6:16:58

डेट की फर्स्ट मीटिंग में लड़कियां ना करें ये गलतियां, बिगड़ सकती हैं बात

आजकल देखा जाता हैं कि लड़के-लड़कियां एक-दूसरे को जानने के लिए डेट पर जाते हैं और यह मीटिंग काफी महत्वपूर्ण होती हैं। ऐसे में फर्स्ट मीटिंग के दौरान लड़कियों को कई सावधानियां बरतने की जरूरत होती हैं अन्यथा बात बिगड़ सकती हैं। जी हां, आपको सकारात्मकता रखते हुए आत्मविश्वास की जरूरत होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है उन गलतियों के बारे में जो अक्सर लड़कियां डेट की फर्स्ट मीटिंग में करती हैं।

जरूरत से ज्यादा मेकअप ना लगाएं

जब आप पहली बार डेट पर जा रही हैं तो आप सुंदर दिखना तो चाहेंगी ही। साथ ही उस वक्त मेकअप लगाना भी स्वभाविक है लेकिन मेकअप अप्लाई करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये लाइट शैड में हो। जरूरत से ज्यादा मेकअप करने से आपका साथी आपके साथ सहज महसूस नहीं करेगा। अगर आप नेचुरल दिखने वाला मेकअप लगाएंगे तो आपका लुक अधिक रियल होगा और आपका प्रभाव भी अच्छा पड़ेगा।

देरी से ना जाएं

ऐसा कहा जाता है कि डेट के लिए महिलाएं देरी से जा सकती हैं क्योंकि ये एक फैशन है। लेकिन आपको बता दें कि अब समय बदल चुका है और अगर आप देरी से जाती हैं तो यह आपके पार्टनर पर आपकी पहली छवि को खराब कर सकता है। हर किसी के लिए समय कीमती है। आपका पार्टनर समय निकाल कर ही आपसे मिलने आया है और आपको इसका सम्मान करना चाहिए। इसलिए उसे इंतजार कराना उचित नहीं होगा।

dating tips,dating tips in hindi,mistakes during dating

डेट के दौरान फोन अलग रख दें

पहली डेट पर आप एक-दूसरे को समझते और जानते हैं। अगर डेट के दौरान आप पूरा वक्त फोन में लगे रहेंगे तो आप अपना और अपने साथी दोनों का समय बेकार करेंगी। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने फोन को अलग रखकर अपने साथी से बात करें।

अपने बारे में ज्यादा ना बोलें

जब आप पहली डेट पर जा रही हैं तो अपने साथी को अपने बारे में बताना ठीक है लेकिन आपको अपने डेटिंग पार्टनर की बातें भी सुननी जरूरी है। आपको केवल अपने बारे में बाते नहीं करनी चाहिए। डेट पर होते समय जरुरी है कि आप दोनों एक दूसरे के बारे में जानें इसलिए अपने पार्टनर को भी उनके बारे में बाते करने और आपको समझने का मौका दें।

अपने पहले साथी के बारे में बात ना करें

आपकी पहली डेट आपके रिश्ते के भविष्य को तय करती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने पुराने रिश्ते या अपने एक्स के बारे में बात ना करें। अगर आप आने वाले समय में भी साथ रहेंगे तो आपको काफी समय मिल पाएगा जिसमें आप इन सभी बातों के बारे में बात कर सकती हैं। अगर आप किसी के साथ अपनी पहली डेट पर अपने एक्स के बारे में बात करती हैं तो आपका पार्टनर सोचेगा कि अभी भी आपके जहन में पहले रिश्ते के लेकर फिक्र है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए