न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक मां ही सिखा सकती है अपनी बेटियों को ये जरूरी बातें, उनके जीवन के लिए बहुत अहम

आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहें है जो हर माँ को अपनी बेटियों को सिखानी चाहिए जो कि उनके जीवन के लिए बहुत अहम हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Apr 2019 7:12:48

एक मां ही सिखा सकती है अपनी बेटियों को ये जरूरी बातें, उनके जीवन के लिए बहुत अहम

हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि वे अपने बच्चों की परवरिश कुछ इस तरह करें कि उनके बच्चे जीवन में खुद की पहचान बना सकें और खुद को सफल स्थापित कर सकें। खासतौर से एक माँ की अपने बेटी के लिए यह अहम चाहत होती हैं। इसके जरूरी है कि बेटियों को कुछ जरूरी बातें बताई जाए जो सिर्फ एक माँ ही कर सकती हैं। इसलिए आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहें है जो हर माँ को अपनी बेटियों को सिखानी चाहिए जो कि उनके जीवन के लिए बहुत अहम हैं। तो आइये जानते हैं उन बातों के बारे में।

- बेटी को सिखाएं कि वह सबसे बेहतर है और उसके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है। उसे खुद में विश्वास रखने की सीख दें ताकि किसी भी मुसीबत में वह घबराए नहीं और डटकर सामना करे। जिंदगी में अकसर ऐसे मोड़ आ जाते हैं जहां एक लड़की का आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। यह मोड़ एक रिलेशनशिप में भी हो सकता है या फिर प्रफेशनल लाइफ में भी हो सकता है। लेकिन अगर आत्मविश्वास रहेगा तो वह हर मुसीबत से लड़कर निकल आएगी।

- आपके लिए वही व्यक्ति सही है जो आपकी इज्जत करता है, सम्मान देता है। यह बात बेटी को जरूर बताएं। ऐसे किसी इंसान के लिए अपनी जिंदगी बर्बाद करने का कोई औचित्य नहीं जो न तो आपसे प्यार करता है और न ही आपको सम्मान देता है। बेटी को सिखाएं कि उस इंसान की खुशी से ज्यादा जरूरी उसकी खुद की खुशी और जिंदगी है, जो अनमोल है।

relationship tips,mother daughter relationship,parenting tips,teach to daughter

- एक महिला को प्यार और समर्पण की मूरत माना जाता है, लेकिन यह समझना और समझाना भी बेहद जरूरी है कि दूसरों के प्रति समर्पण के चक्कर में खुद को न खो दें। किसी भी रिश्ते को लेकर हो रही असुरक्षा की भावना को खुद पर हावी न होने दें।

- बेटी को पूरी छूट दें कि वह अपने फैसले खुद ले सकें। लेकिन वह फैसला सही है या गलत, इसे लेकर उसे जागरुक करना और समझाना आपकी जिम्मेदारी है। अगर लिया गया फैसला बेटी की नजर में सही है और आपकी नजर में गलत, तो उसे समझाएं और बताएं कि उससे क्या नुकसान हो सकता है। हालांकि बेटी को बोलने का पूरा मौका दें।

- एक बेटी के लिए उसकी सबसे अच्छी दोस्त मां ही हो सकती है। इसलिए अपनी बेटी की बेस्ट फ्रेंड बनने की कोशिश करें, ताकि वह आपसे कुछ न छिपाए और किसी भी परेशानी में होने पर आपसे शेयर कर सके।

- घर-परिवार में अन्य लोगों की देखभाल और उनकी लाइफ के अलावा खुद की केयर भी बेहद जरूरी है। बेटी को यह बात समझाएं और बताएं कि बाकी लोगों की देखभाल के साथ-साथ खुद की देखभाल रखना भी कितना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर