न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप की शुरुआत से पहले अपने बारे में ये बातें जान लेना बहुत जरूरी, बच सकेंगे इसकी जटिलताओं से

व्यक्ति को किसी भी रिश्ते की शुरुआत से पहले खुद को टटोलने की जरूरत होती है कि वे अपने लिए क्या चाहते हैं और फिर ही रिलेशनशिप की शुरुआत की जानी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 May 2019 6:20:48

रिलेशनशिप की शुरुआत से पहले अपने बारे में ये बातें जान लेना बहुत जरूरी, बच सकेंगे इसकी जटिलताओं से

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग रिलेशनशिप की शुरुआत तो कर देते है लेकिन उसके बाद खुद को कोसते रहते हैं और अपने फैसले पर शर्मिंदा होते रहते हैं जिसके चलते वे अपने खुद के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में व्यक्ति को किसी भी रिश्ते की शुरुआत से पहले खुद को टटोलने की जरूरत होती है कि वे अपने लिए क्या चाहते हैं और फिर ही रिलेशनशिप की शुरुआत की जानी चाहिए। आपकी इस दुविधा को दूर करने के लिए आज हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी आप मदद ले सकते हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* सलाह जरूर लें लेकिन अंतिम निर्णय स्वयं लें

रिसर्च के मुताबिक, एक रोमांटिक रिश्ते में ज्यादातर लोग भावनाओं में बहकर फैसले लेते हैं। इमोशनल होने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन ऐसे में अगर आप कई चीजों पर राय नहीं बना पा रहे, तो आपके परिवार के लोग और दोस्त एक बेहतर सलाह दे सकते हैं। अंतिम फैसला खुद करें।

relationship tips,relationship tips in hindi,before relationship tips

* पहले से राय तो नहीं बना रहे

किसी से मिलते वक्त अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपको तुरंत फैसला लेना है, तो ये गलत है। बातचीत के लिए पूरा समय दें और पहले से किसी के बारे में राय न बनाएं। आप किसी को तभी अच्छी तरह जान पाएंगे, जब खुले दिमाग से उनकी बात को सुनेंगे और समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही, अपना पक्ष खुलकर रखें।

* आपको क्या चाहिए, ये मालूम है?

पहले ये सवाल अपने आप से पूछें कि आप अपनी जिंदगी में क्या चाहते हैं? इसके बारे में अपने पार्टनर से बात कीजिए और जानिए कि वो क्या चाहते हैं। कई बार लोग शुरुआती दौर में शादी या भविष्य में होने वाली संतान के बारे में बात करना पसंद नहीं करते। लेकिन एक-दूसरे की राय जानना और समझना आपके लिए जरूरी है। इस बारे में बातचीत करने से आपको फैसले लेने में आसानी होगी।

relationship tips,relationship tips in hindi,before relationship tips

* सुने मन की आवाज

कई बार एसा होता है कि आपके अंदर की आवाज आप से कह रही होती है कि ये इंसान आपके लिए ठीक नहीं, पर आप कोई एक खूबी देखकर या फिर मजबूरी में उसे अनसुना करते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपको कोई पसंद आता है, लेकिन किसी सोच में पड़कर आप आगे नहीं बढ़ते. हमारे मन को हमेशा पता होता है कि हमें किसी के साथ कैसा लग रहा है। इस बारे में गहराई से सोचें, क्या आप खुश हैं? क्या आप खुलकर बात कर पा रहे हैं? अगर एसा नहीं है, तो आपका जवाब साफ तौर पर 'ना' होना चाहिए।

* मतभेद को सावधानी से संभालें

हर चीज पर आप दोनों की सोच एक जैसी हो, ये जरूरी नहीं, इसलिए मतभेदों को समझना और संभालने करने का तरीका जानना जरूरी है। मुमकिन है कि किसी बात पर आप दोनों बिल्कुल भी एकमत न हों। ज्यादा जरूरी ये है कि क्या आप अपने मतभेदों के बारे में ठीक से बात कर पाते हैं या नहीं?

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन