Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 7 बुरी आदतों की वजह से हो सकता है आपका ब्रेकअप, तुरंत छोड़ने में ही आपकी भलाई

हर रिलेशनशिप पर भी लागू होती हैं, क्योंकि आपकी कुछ आदतें आपकी रिलेशनशिप को कमजोर बना सकती हैं और तोड़ भी सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Nov 2018 1:12:01

इन 7 बुरी आदतों की वजह से हो सकता है आपका ब्रेकअप, तुरंत छोड़ने में ही आपकी भलाई

दुनिया में कोई भी इंसान पर्फेक्ट नहीं होता हैं, लेकिन अपनी खामियों को ढूँढकर दूर किया जाए तो बेहतर बना जा सकता हैं। यही बात हर रिलेशनशिप पर भी लागू होती हैं, क्योंकि आपकी कुछ आदतें आपकी रिलेशनशिप को कमजोर बना सकती हैं और तोड़ भी सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिलेशनशिप में ब्रेकअप की वजह बनती हैं। इन्हें तुरंत छोड़ने में ही आपकी भलाई हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

* पार्टनर को बदलने की कोशिश

बात-बात पर अपने पार्टनर को बदलने की कोशिशों की वजह से रिश्ते में प्यार और इज्जत धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। जिस पार्टनर को कंट्रोल में रखा जाता है उसे हमेशा रिश्ते में प्यार और इज्जत की कमी खलती है। ऐसे में उसके मन में इस रिश्ते को तोड़कर आगे बढ़ने का विचार आता रहता है और शायद यही वजह आपके रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर दें।

* लंबे समय तक बात न करना

अाप दाेनाें में किसी मुद्दे को लेकर झगड़ा हाे गया है और काफी समय से बातचीत बंद है। अगर इस वजह से अापकाे काेई फर्क नहीं पड़ता, ताे यह अापकी गलती है। ऐसा करने से सिचुएशन ज्यादा खराब हो सकती है।
breakup,reasons for breakup,bad habits,habits effect on relationship,relationship tips * मम्मी-पापा न बनें

जरूरी नहीं कि जाे चीज़ें अापकाे सही लगे, वाे अापके पार्टनर काे भी ठीक लगे। अगर आप भी अपने पार्टनर को किसी बच्चे की तरह ट्रीट करके हर वक्त उसे सही और गलत का ज्ञान देते रहते हैं, ताे यह बात अापके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। एक दिन आपका पार्टनर विरोध करेगा और फिर रिलेशनशिप में दरार आना तय है।

* हर चीज़ पार्टनर के हिसाब से करना

अगर आप हर चीज़ अपने पार्टनर की रुचि के हिसाब से करने की कोशिश करते हैं तो यकीन मानिए इससे आपका ही नुक्सान हाेगा। रिश्ता वही अच्छा और मजबूत होता है, जिसमें दोनों पार्टनर की सहमति और असहमितयां शामिल होती हैं।

* रिश्ते को फॉर ग्रांटेड लेना

कई लाेग एक रिश्ते में अाने के कुछ समय बाद उसे फॉर ग्रांटेड लेने लगते हैं, जाेकि अापकी बहुत बड़ी भूल है। कभी-कभी अपने प्यार का इजहार करना, पार्टनर को बताना कि उसका साथ आपके लिए कितना जरूरी है, उन्हें नोटिस करना जैसी छोटी-छोटी बातें बेहद जरूरी हैं।

* पार्टनर का मजाक बनाना

लोगों के सामने अपने पार्टनर का मजाक बनाना बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसा करके आप अपने पार्टनर की इज्जत सबके सामने उछाल रहे हैं और जो मजाक किसी को चोट पहुंचाए उसे मजाक नहीं कहा जा सकता।

* एक-दूसरे पर अाराेप लगाना

हमेशा एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाते रहने से रिश्तों में खटास आने लगती है। ऊंची आवाज में बात करना, धमकाना, बुरी बाताें काे लेकर लड़ाई करना, सास-सुसर को लेकर ताने मारना और किसी दूसरे से अपने पार्टनर की तुलना करने से आप अपने रिश्ते की लाइफ खत्म कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology