न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्किंग मां के बच्चों में देखने को मिलती हैं ये 5 खासियत

आज हम आपको ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे है जो वर्किंग मांओं के बच्चों के व्यक्तित्व में जरूर देखने को मिलती हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 4:44:42

वर्किंग मां के बच्चों में देखने को मिलती हैं ये 5 खासियत

अक्सर यह कहा जाता है कि बच्चे अपने पैरेंट्स की परछाईं होते हैं। थोड़ा कम थोड़ा ज्यादा हर बच्चे में उसके मां और पापा के गुण आते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं वर्किंग मॉम की, जो अपने बच्चों को काम और घर दोनों को बैलेंस करना सिखाती है। यह सच है कि मां के वर्किंग होने से बच्चों को हर समय उनका साथ नहीं मिल पाता है। लेकिन यह भी उतना ही सच है कि ऐसी मांओं के बच्चों को अपनी मां का क्वाॅलिटी समय मिलता है। ऐसे बच्चों के व्यक्तित्व में कुछ ऐसा होता है, जो उनकी पर्सनैलिटी को खास बनाता है।आज हम आपको ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे है जो वर्किंग मांओं के बच्चों के व्यक्तित्व में जरूर देखने को मिलती हैं।

working mom. working mom child qualities,parenting tips,child qualities,mates and me,relationship tips

समय की कद्र करना

जब दोनों पैरेंट्स वर्किंग होते हैं, तो उनके पास अपने बच्चों के लिए समय का अभाव होता है। ऐसे में बच्चों को यह पता होता है कि जब भी उन्हें पेरेंट्स का साथ मिलेगा वह दोनों के लिए ही बेहतरीन समय होगा। अगर आपकी मां वर्किंग हैं, तो आप समय की कीमत को समझेंगे और अपने पैरेंट्स के साथ झगड़ने की बजाए उनके साथ क्वाॅलिटी समय बिताएंगे।

स्ट्राॅन्ग पर्सनैलिटी

जब आपकी मां काम पर जाती है, तो आपको यह पता होता है कि आपको अपने काम खुद करने हैं। इतना ही नहीं उनकी अनुपस्थिति में जरूरत पड़ने पर आपको छोटे-छोटे निर्णय भी खुद ही लेने हैं। स्थितियों को बहादुरी से संभालने की आदत और आत्मविश्वास, बड़े होने पर मज़बूत व्यक्तित्व का मालिक बनाने में मददगार साबित होती हैं।

working mom. working mom child qualities,parenting tips,child qualities,mates and me,relationship tips

नहीं रहते किसी पर निर्भर

आपकी मां वर्किंग हैं, तो आप आत्मनिर्भर बनेंगे। आप अपने किसी भी काम को खुद ही आसानी से करेंगे। इस बात का इंतजार नहीं करेंगे कि कोई आकर आपके कामों को करेगा। वर्किंग मां के बच्चे काॅन्फिडेंट होने के साथ-साथ इंडिपेंडेंट भी होते हैं, उन्हें कोई भी काम करने के लिए किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होती है।

हर समस्या का समाधान

मां के आस-पास ना होने की वजह से आप अपनी गलतियों के लिए खुद जिम्मेदार होते हैं, इसलिए उसका समाधान भी आपको ही करना होता है। मां के पास ना होने की अवस्था में चोट लगने पर, किसी से लड़ाई होने पर आप उनके पास रोकर अपनी शिकायत नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपके अंदर अपनी समस्याओं से जूझने और उसका समाधान खुद ही ढूंढने का हुनर खुद ब खुद विकसित हो जाएगा।

मेहनती और भावनात्मक होते हैं

जिन बच्चों के दोनों पैरेंट्स वर्किंग होते हैं, उन्हें इस बात का एहसास होता है कि कोई भी चीज़ आसानी से नहीं मिलती, उसके लिए हमें मेहनत करनी पड़ती है। बचपन से वो अपने घर में यह देखते हैं कि परिवार की आर्थिक और घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने में उनके पैरेंट्स एक-दूसरे की मदद करते हैं। यही वजह है कि ऐसे बच्चों को यह पता होता है कि उनकी मां जो भी चीज उनके लिए लाती है या बनाती है, उसके लिए मां ने खास एफर्ट लगाए हैं। ये सारी बातें बच्चों में मेहनत करने की सीख देती हैं। वास्तव में ऐसे बच्चे बेहद समझदार होते हैं उन्हें अपनी मां की भावनाओं की कद्र होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब