न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नियों की इन 5 आदतों से पति को होती हैं चिढ़, जानें यहां

जानते हैं, पत्नियों की वे कौन-सी आदतें हैं, जिससे पतियों के साथ उनका अक्सर झगड़ा होता है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 25 May 2020 3:36:33

पत्नियों की इन 5 आदतों से पति को होती हैं चिढ़, जानें यहां

पति और पत्नी का संबंध दुनिया में अनूठा माना जाता है। कहते हैं कि इनके बीच जो रिश्ता होता है, वैसा और किसी के बीच नहीं। लेकिन झगड़े भी इनके बीच ही सबसे ज्यादा होते हैं। कई बार ये लड़ाइयां इतना भद्दा रूप ले लेती हैं कि पड़ोसियों तक को इसमें दखल देना पड़ता है। यह सबसे खराब बात होती है। पर लाचारी की हालत में ऐसा करना ही पड़ता है। कई बार पतियों के गलत व्यवहार के कारण भी झगड़े होते हैं, लेकिन अक्सर पत्नियां भी अपनी दबंगई दिखाने से बाज नहीं आतीं। जानते हैं, पत्नियों की वे कौन-सी आदतें हैं, जिससे पतियों के साथ उनका अक्सर झगड़ा होता है।

irritating habits of wife,husband wife relation,relationship tips,mates and me,habits of wife

लगातार बोलते रहना

कई पत्नियां एक बार बोलना शुरू हो जाए, तो नौनस्टौप बोलती रहती हैं। पता नहीं उन के पास इतनी बातों का स्टौक कहां से आता है। सहेली की शादी में जा कर आएं, डाक्टर को दिखा कर आएं, पड़ोसी के घर में नया टीवी आए, विषय कोई भी हो, वे उस की रनिंग कमैंट्री शुरू कर देती हैं। 1-1 मिनट का ब्योरा पूरे विस्तार के साथ देने लगती हैं। जबकि पति चाहते हैं कि बातचीत सीमित हो। टू द पौइंट हो।

दूसरी महिलाओं की प्रशंसा से ईर्ष्या

अकसर दूसरी किसी महिला की प्रशंसा अपने पति के मुंह से सुनते ही पत्नी के चेहरे का रंग बदल जाता है। उस के मन में ईर्ष्या उत्पन्न हो जाती है। मन में शक का बीज पनप जाता है। उसे लगने लगता है कि अवश्य ही पति उस महिला की ओर आकर्षित हो रहा है। कुछ महिलाएं भावुक हो कर पति को खरीखोटी भी सुनाने लगती हैं या फिर मुंह फुला कर बैठ जाती हैं। बहुत सी तो आंखों से आंसू बहाते हुए यह भी कहने लगती हैं कि तुम्हें तो मेरी कोई चीज अच्छी ही नहीं लगती। सारा दिन उसी के गुण गाते रहते हो। उसी के पास चले जाओ। पतियों को पत्नियों की यह आदत बिलकुल अच्छी नहीं लगती।

irritating habits of wife,husband wife relation,relationship tips,mates and me,habits of wife

फिजूलखर्ची की आदत

अधिकांश महिलाएं अपने पतियों की जेब काटकर पाई-पाई जोड़कर रखती हैं ताकि वो जरूरत पड़ने पर उन पैसों से अपने पतिओं की मदद कर सकें। लेकिन इसके विपरित अधिकांश पुरुषों को फिजूलखर्ची की आदत होती है जो पत्नियों को रास नहीं आती है। पतियों की फिजूलखर्ची की आदत से महिलाएं इतनी ज्यादा तंग आ जाती हैं कि कई बार इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोंक-झोंक हो जाती है।

बेवजह की टोकाटाकी

ये ग्लास यहां क्यों छोड़ दिया? डस्टबिन में कूड़ा बिना पाॅलीथीन के क्यों डाला? तौलिया फिर से यहां छोड़ दिया? जूते यहां क्यों छोड़ दिए? पति सफेद शर्ट पहन कर ऑफिस जाने को तैयार हो तो पूछना ही है, आज ये क्यों पहन ली? अब पति का पारा यहीं पर सातवें आसमान पर। एक तो पहले ही ऑफिस के लिए देर हो चुकी है, ऊपर से अब शर्ट बदलने का झंझट! सो अलग। तो यह असमय, हर कहीं, हर बात पर टोका-टाकी की रोक-टोक पतियों को बहुत इरिटेट करती है। अगर आप इसे बदल लें तो आप ही का पति खुश होगा।

बात घुमाफिरा कर कहना

कई पत्नियां किसी भी बात को साफसाफ नहीं कहतीं। हमेशा घुमाफिरा कर संकेत देने की कोशिश करती हैं। ऐसे में जब पति उन का मकसद नहीं समझ पाते, तो वे ताने कसने लगती हैं। फिर भी पति इशारे को समझ नहीं पाते तो वे चिड़चिड़ी हो कर गलत व्यवहार करने लगती हैं। अत: पति चाहते हैं कि पत्नी जो भी कहना चाहे साफसाफ कहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर