न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर बनाए 'वेज मोमोज' #Recipe

मोमोज एक तिब्बती फूड है ये भाप में पकाआ जाता हैं। ये बहुत ही कम लागात द्वारा बनाया जा सकता है और यह फूड बड़ा हि स्वादिष्ट होता है।

Posts by : Hema | Updated on: Tue, 27 Mar 2018 3:05:08

घर पर बनाए 'वेज मोमोज' #Recipe

मोमोज एक तिब्बती फूड है ये भाप में पकाआ जाता हैं। ये बहुत ही कम लागात द्वारा बनाया जा सकता है और यह फूड बड़ा हि स्वादिष्ट होता है। इन्हे बनाने में तेल भी बहुत कम लगता है इसलिए ये खाने में हल्के और पौष्टिक भी होते हैं। ये तिब्बती फूड आप अपने घर में सरलता पूर्वक बना सकते हैं और यह फूड भारत में बेहद पंसद भी किया जा रहा है।

आटे के लिए सामग्री:

3 से 4 कप मैदा
1 टीस्पून तेल
नमक स्वाद अनुसार
भराई के लिए:
1 टेबलस्पून तेल
3 से 4 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
1 टीस्पून बारीक कटा हुआ अदरक
1/2 कप बारीक कटी हुई गाजर
1/2 कप बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी
1/4 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
1/4 कप बारीक कटा हुआ फें्रच बीन्स
1/4 कप बारीक कटा हुआ हरा प्याज या सादा प्याज
1/2-1 टीस्पून सोया सॉस
1 टीस्पून चिली सॉस
1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
नमक स्वाद अनुसार

veg momos,momos,veg momos recipe,yummy momos

बनाने की विधि:

एक परात में 3/4 कप मैदा, 1 टीस्पून तेल और नमक डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला ले और जरूरत के अनुसार पानी डाल कर पराठा के आटा की तरह नरम आटा गूंथ ले। आटे को ढक्कर 20 से 25 मिनट के लिए सेट होने दें। एक कडाही में मध्यम आंच पर 1 टेबलस्पून तेल गरम करें। उसमें बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन डालें और 30 सेकंड के लिए भून लें। उसमें बारीक कटा हुआ हरा प्याज डालें और एक मिनट के लिए भून लें। सभी कटी हुई सब्जियां (गाजर,गोभी,शिमला मिर्च और फे्रंच बीन्स) और नमक डालें। उन्हे अच्छी तरह से मिला लें और 4 से 5 मिनट के लिए भूने।

1 टीस्पून चिली सॉस डालें। 1/2-1 टीस्पून सोया सॉस डालें। 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर डालें। अच्छी तरह से मिला लें और एक मिनट के लिए भूने। गैस को बंद करदें। मोमोज के लिए भराई तैयार है।

अब आटे को एक मिनट के लिए फिर से गूंध लें और उसे 2 बराबर भागों में बॉट लें। उसे एक चाकू से 6-7 भागों में बराबर भागों में काट लें। प्रत्येक छोटे हिस्से को गेंद की तरह एक गोल आकार दें और उसे अपनी हथेलियों के बीच में दबाकर लोई बना लें। सभी लोईयों को सूखने से रोकने के लिए एक गीले कपड़े या एक थाली से ढक्कर रखे। चकले पर एक लोई रखें और उसे पूरी की तरह पतला बेल लें। पूरी की किनारे पतली बेले और उसका मध्य भाग थोडा मोटा बेले। बेलते समय यदि आवश्यक हो तो थोडा सूखा आटा छिडक़े। पूरी के बीच में लगभग एक टेबलस्पून भराई का मसाला रखें।

उसमें बहुत ज्यादा भराई मत भरें अन्यथा उसे पोटी का आकार देना मुश्किल होगा। एक तरफ से किनारे को उचा करे और मोडऩा शुरू करें। किनारे को थोडा अंदर की ओर थोड़ा बाहर की ओर करते हूए मोडे। बीच में किनारों को सील कर दें और पोटली के जैसा आकार दें। आप इसे गुजिया की तरह भी मोड सकते हैं। इसी तरह सारे मोमोज तैयार करें।

एक छोटी प्लेट में तेल लगा दें। आप तेल लगाने के बदले पत्ता गोभी के पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लेट में मोमोज रखें और उसके बीच में थोडी जगह रखें। एक गहरे बर्तन में या ढोकले पकाने के बर्तन में 1-2 गिलास पानी डालें और मध्यम आंच पर रखें। बर्तन में स्टैंड रखे और उसके ऊपर मोमोज की थाली रख दें। ध्यान रहे कि मोमोज को पानी स्पर्श नहीं करना चाहिए।

बर्तन को एक ढक्कन से ढक दें और मश्यम आंच पर उन्हें 6-7 मिनट के लिए या जब तक वे थोडे पारदर्शी और चमकदार दिखने लगे तब तक भाप में पकाये। ढक्कन निकालें और इसे छूकर देंखे। अगर वे चिपचिपा नहीं है तो इसका मतलब है कि उन्हे एक परोसने की थाली में निकालें। गर्म मोमोज को सेजवान चटनी या सॅास के साथ परोसें। अब गर्मा गर्म वेज मोमोज को टमाटर मिर्च की चटनी या सॉस के साथ दोपहर नाश्ते में परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह