न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संक्रांति पर दक्षिण भारत के 'मीठे पोंगल' का लीजिये मज़ा #Recipe

मीठा पोंगल दक्षिणी भारत में अनेक त्योहारों पर बनाकर, कृष्ण भगवान को अर्पण करके, प्रसाद के रूप में खाया जाता है, 

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jan 2018 5:49:30

संक्रांति पर दक्षिण भारत के 'मीठे पोंगल' का लीजिये मज़ा #Recipe

मीठा पोंगल दक्षिणी भारत में अनेक त्योहारों पर बनाकर, कृष्ण भगवान को अर्पण करके, प्रसाद के रूप में खाया जाता है, मीठा पोंगल को पारम्परिक, भारी तले के बर्तन में बनाया जाता है, लेकिन इसे कुकर में भी बड़ी आसानी से और बहुत जल्दी बनाया जा सकता है.

आवश्यक सामग्री -

चावल - 1/2 कप (100 ग्राम)
मूंग दाल - 3 टेबल स्पून (25 ग्राम)
गुड़ - 1/2 कप (125 ग्राम)
घी - 2 - 3 टेबल स्पून
किशमिश - 1 टेबल स्पून
काजू - 8-10
इलाइची - 2
लौंग - 1
जायफल - 1 पिंच
नमक - 1 पिंच

विधि -

*चावलों को अच्छी तरह साफ करके, धोकर, 20 मिनिट के लिये पानी में भिगो दीजिए और बाद में अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये. मूंग की दाल को धोकर ले लीजिये.

*कुकर में एक चम्मच घी डालकर गरम कर लीजिए. घी के हल्का गरम होने पर काजू और किशमिश डाल कर हल्का ब्राउन करते हुए निकाल लीजिए.

*बचे घी में दाल डाल कर भून लीजिए. दाल को हल्का सा भून लेने के बाद इसमें चावल डाल दीजिए और इसे भी थोडा़ सा भून लीजिए. अब 1 ½ कप पानी डालकर मिक्स कर लीजिए . छोटी इलायची, लौंग, जायफल को पीसकर पाउडर बना लीजिए.

*लोंग, जायफल पाउडर, और नमक डाल कर, दाल, चावल में मिक्स कर दीजिये. कुकर बन्द कर दीजिये और कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिए, धीमी आंच पर 2-3 मिनट के लिए पकने दीजिए. आग बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेशर खतम होने पर कुकर का ढक्कन खोलिये

*गुड़ को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये, गुड़ के टुकड़े और 1 कप पानी एक भगोने में डाल कर गरम कीजिये, गुड़ के पानी में घुलने तक पका लीजिये. गुड़ का सीरप बन कर तैयार है गैस बंद कर दीजिए और सीरप को छलनी से छान लीजिए.

*सीरप को पके हुये दाल-चावल में डालकर 2 मिनिट के लिए पका लीजिए और भून कर रखे काजू किशमिश, आधे काजू किशमिश, इलाइची पाउडर और घी डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए. मीठा पोंगल बनकर तैयार है इसे प्याले में निकाल लीजिए. बचाये हुये काजू किशमिश डाल कर गार्निश कीजिये, और परोसिये.

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज