कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा हैं और सामने आने वाले आंकड़े बेहद ही डराने वाले हैं। ऐसे में सावधानी बरतने और अपने शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने की बहुत जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वेजिटेबल शोरबा बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करेगा। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
लौंग - 5
काली मिर्च - 5-6
अदरक - 1 इंच
लहसुन - 5-6 लौंग (कटे हुए)
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
आलू - 1 (कटा हुआ)
![इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार हैं ये वेजिटेबल शोरबा #Recipe vegetable shorba recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,lockdown,coronavirus]()
लौकी - 1/2
चीनी - 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
पानी - 4 कप
नींबू का रस - 2 छोटा चम्मच
तेल - थोड़ा-सा
बनाने की विधि
- सबसे पहले कुकर में तेल गर्म करके सभी मसालों फ्राई करें।
- इसमें प्याज, टमाटर, आलू, लौकी, चीनी, हल्दी, नमक, काली मिर्च पाउडर और पानी डालकर चार सीटी आने तक पकाएं।
- पैन में मिश्रण, थोड़ा-सा पानी डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं। आंच बंद कर दें।
- इसमें नींबू का रस, धनिया स्प्रिग्स और पीसी हुई काली मिर्च डालकर गार्निश करें।
- लीजिए आपका सूप तैयार है।