होली का त्यौंहार आ चुका हैं जो कि रंगों का त्यौंहार हैं और इस दिन सभी एक-दूसरे के घर जाकर मिलते हैं और रंग लगाते हैं। इसी के साथ ही इस दिन घर आए मेहमानों के लिए विशेष व्यंजन भी बनाए जाते हैं और खासतौर से ठंडाई बनाई जाती हैं। आज हम आपके लिए ठंडाई की Recipe लेकर आए है।
Holi 2020 : श्रीखंड से कराएं मेहमानों का मुंह मीठा #Recipe
Holi 2020 : होली को और भी मजेदार बनाएगा कांजी वडा #Recipe
आवश्यक सामग्री
- 60 ग्राम बादाम
- खसखस 60 ग्राम
- शक्कर 1 किलो
- पानी आधा लीटर
- 5 ग्राम साइट्रिक एसिड
- छोटी इलायची 10 ग्राम
- काली मिर्च 10 ग्राम
![Holi 2020 : रंगों के त्यौंहार पर लें ठंडाई का मजा #Recipe thandai recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- खरबूज-तरबूज के बीज 25 ग्राम
- गुलाब जल 100 मिली
- 2 ग्राम पोटेशियम मेटाबाई सल्फेट
- केवड़ा जल 25 एमएल
- गुलाब की पत्तियां 20 ग्राम
बनाने की विधि
- सबसे पहले बादाम की गिरी, तरबूज-खरबूज के बीज आदि को अलग-अलग बर्तन में रात भर भिगो कर रखें। दूसरे दिन बादाम का छिल्का उतार कर सिलबट्टे पर बारीक पीस लें।
- अब सभी मसाले, बादाम की गिरी, तरबूज-खरबूज के बीज, गुलाब की पत्तियां एकसाथ पीस लें।
- शक्कर की एक तार की चाशनी बनाकर साइट्रिक एसिड और पिसा बादाम और मसालों का मिश्रण मिलाएं। 10 से 15 मिनट तक उबालें।
- इसे आंच से उतारकर छान लें। छाने गए मिश्रण में ठंडा होने पर एसेंस, गुलाब जल और परिरक्षक मिलाएं और छोटे मुंह वाली बोतलों में भर कर रख दें।