वीकेंड आते ही बच्चों का भी दिन बन जाता हैं क्योंकि उन्हें ऑनलाइन क्लास से आजादी मिलती हैं। ऐसे में इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए घर पर कई तरह के स्नैक्स बनाए जाते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए चाइनीज स्नैक्स स्प्रिंग रोल बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सभी के दिल को भाएगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 1 उबला आलू मैश किया हुआ
- 1 अंडा फेंटा हुआ
- 1/3 कप धनिया कटा हुआ
- 1/3 कप लाल प्याज कटी हुई
- नमक
- चाट मसाला स्वाद अनुसार
![चाइनीज स्नैक्स में आजमाए स्प्रिंग रोल, स्वाद ऐसा जो दिल को भाए #Recipe spring roll recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 4 कप तेल
- राइस रैपिंग पेपर
बनाने की विधि
स्प्रिंग रोल बनाने के 1 चम्मच मैदा में 3 चम्मच पानी डालकर पेस्ट तैयार करें। अब सबसे पहले तो सभी भरावन की सामग्रियों को मिक्स कर लें। अब किचन की स्लैब पर या फिर एक थाली पर स्प्रिंग रोल रैपिंग पेपर रखकर फैला लें। रैपिंग पेपर पर एक छोटा चम्मच भरावन रखें।
अब इसे रोल करने के लिए मैदे और पानी का तैयार पेस्ट प्रयोग कर के किनारों को चिपकाएं। इसी तरह से कई सारे रोल तैयार कर लें और गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। फिर इन्हें छान कर प्लेट पर निकालें और चटनी के साथ सर्व करें।