संडे आ चुका हैं और सभी को संडे के नाश्ते की राह होती हैं जिसमें कुछ स्पेशल जरूर बनाया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सूजी कटलेट बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से संडे की शुरुआत की जा सकती हैं। यह स्वाद के साथ सेहत में भी बेहतरीन साबित होता हैं। आइये डालते हैं एक नजर इसकी Recipe पर।
आवश्यक सामग्री
उबले मैश्ड आलू - 4
सूजी - 1/2 कप
जीरा पाउडर - 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून
धनिया पाउडर - 1 टीस्पून
चाट मसाला - 1 टीस्पून
काला नमक - 3 चुटकी
गरम मसाला - 3 चुटकी
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी)
![सूजी कटलेट के साथ करें संडे की शुरुआत, स्वाद के साथ सेहत भी #Recipe sooji cutlet recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
अदरक - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
धनिया पत्ती - 2 चम्मच (बारीक कटा)
तेल - तलने के लिए
बनाने की विधि
- एक बाउल में आलू और सभी मसाले डालकर मिक्स करें।
- अब पैन में 1 चम्मच तेल गर्म कर उसमें हरी मिर्च और अदरक भूनें।
- अब इसमें आलू डालकर मिलाए।
- उसके बाद सूजी डालकर पकाए।
- मिश्रण के पकने के बाद गैस बंद इसे ठंडा कर लें।
- अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर तैयार मिश्रण से गोल आकार के कटलेट बना लें।
- पैन में तेल गर्म कर उसमें कटलेट्स हल्का भूरा होने तक तलें।
- लीजिए आपके आलू-सूजी कटलेट्स बन कर तैयार है। इसे टोमैटो सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।