लॉकडाउन के इस समय में आपने घर पर कई तरह के स्पेशल व्यंजन बनाए होंगे और आलू या पनीरभी आजमाया होगा जी कि बेहद आम हैं। लेकिन आज हम आपके लिए आलू और पनीर से बनी 'शहंशाही आलू-पनीर' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो कि आम नहीं हैं। इसका बेहतरीन स्वाद आपको अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा।
आवश्यक सामग्री
- 4 मीडियम साइज के आलू उबले हुए
- 300-350 ग्राम पनीर
- आधा कप सूखी मेथी
- एक बड़ा चम्मच घी
- डेढ़ इंच टुकड़ा अदरक
- 2-3 हरी मिर्च
- 4 टमाटर बारीक कटे हुए
- 10 कलियां लहसुन की पिसी हुई
- डेढ़ कप दही
- स्वादानुसार नमक
- आधा चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार लाल मिर्च पिसी हुई
![लॉकडाउन रेसिपी : कमाल स्वाद देगी 'शहंशाही आलू-पनीर', हो जाएंगे उंगलियां चाटने पर मजबूर shahanshahi aloo paneer recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,lockdown,coronavirus]()
- आधा कप पानी
- 10 बादाम कटे हुए
- 15-16 किशमिश
- 10-15 पिस्ते कटे हुए
- चुटकीभर केसर भीगी हुई
- चुटकी भर पिसी काली मिर्च
- सजाने के लिए पुदीने की पत्ती या चांदी का वर्क
बनाने की विधि
- उबले हुए आलू और पनीर को काट लें। अब एक बड़े बोल में आलू और पनीर डालें।
- फिर उसमें दही, सूखी मेथी, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च, 3/4 चम्मच लाल मिर्च, नमक, आधा चम्मच पिसा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- एक पैन में घी डालकर गर्म करें। गर्म होने पर सारी सामग्री उसमें डाल दें। तब तक पकाएं जब तक पैन चिकनाई न छोड़ने लगे।
- अब आधा छोटा चम्मच पिसी काली मिर्च डालकर मिलाएं। सूखे मेवे और भीगी हुई केसर मिलाएं।
- चांदी का वर्क या बारीक कटे पुदीने से सजाकर गरमागरम सर्व करें।