न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूजी के अप्पम देंगे आपको बेहतरीन नाश्ता, बन जाएगा आपका पूरा दिन #Recipe

आज हम आपके लिए सूजी के अप्पम बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो कि साउथ इण्डिया की डिश है और खाने में काफी लाइट होती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Jan 2020 12:19:18

सूजी के अप्पम देंगे आपको बेहतरीन नाश्ता, बन जाएगा आपका पूरा दिन #Recipe

व्यक्ति को सुबह का नाश्ता अच्छा मिल जाए तो उसका पूरा दिन बन जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सूजी के अप्पम बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो कि साउथ इण्डिया की डिश है और खाने में काफी लाइट होती है। इसमें ज्यादा तामझाम नहीं करना पड़ता हैं और ये जल्दी भी बन जाते है। तो आइये जानते है इनकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

सूजी/रवा - आधा कप (करीब 100 ग्राम)
दही - आधा कप (फेंटा हुआ)
तेल - 2 टेबल स्पून
हरी मटर - ¼ कप
फूल गोभी - ¼ कप (बारीक कटी)राई - ¼ छोटी चम्मच
करी पत्ता - 10 ( काट लें)
बेकिंग सोडा - ¼ छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी
अदरक पेस्ट - ½ छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार

rava appam recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

- सूजी के अप्पम बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को एक बड़े बर्तन में निकालकर इसमें दही डालकर चम्मच से अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें कटी मिर्च, गोभी, मटर, अदरक का पेस्ट और नमक डालकर चम्मच से मिक्स कर लें। अगर ये मिश्रण बहुत ज्यादा गाढ़ा हो गया है तो आप इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें।

- इस मिश्रण को 20 मिनट तक के लिए ढंक कर रख दें ताकि अप्पम बनाने के लिए ये अच्छे से तैयार हो जाए।

- अप्पम बनाने के लिए आपका घोल तैयार हो चुका है। आंच पर कढ़ाई चढ़ाएं और इसमें तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें राई डालें। इसके बाद इसमें करी पत्ता (मीठी नीम) डालें। अब इस मसाले को घोल में डालकर अच्छे से मिला लें। घोल में बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें।

- अप्पम बनाने वाले सांचे में थोड़ा-थोड़ा चिकनाई लगा लें। आंच पर अप्पम बनाने वाले सांचे को गर्म करें। इसके बार चम्मच से हर खांचे में थोड़ा थोड़ा घोल टपकाते जाएं। इसके बाद ढक्कन से इसे 3 से 4 मिनट के लिए ढंक दें। इसे मद्धम आंच पर पकाएं जब तक कि एक तरफ सुनहरा भूरा न हो जाए। इसके बाद सिंकने के लिए इन्हें कम से कम 2 मिनट के लिए दूसरी तरफ भी पलट लें।

- लीजिए तैयार हो चुके हैं आपके गर्मागर्म सूजी के अप्पम। इन्हें आप सरसों की चटनी, हरे धनिये और टमाटर की चटनी के साथ मजे लेकर खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
जबलपुर क्रूज हादसा: मां की गोद में मिला 4 साल के मासूम का शव, दर्दनाक मंजर ने हर किसी को झकझोर दिया
जबलपुर क्रूज हादसा: मां की गोद में मिला 4 साल के मासूम का शव, दर्दनाक मंजर ने हर किसी को झकझोर दिया
ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतकर सामने आईं एक्ट्रेस, सर्जरी के निशानों को बताया अपनी ताकत, शेयर किया इमोशनल सफर
ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतकर सामने आईं एक्ट्रेस, सर्जरी के निशानों को बताया अपनी ताकत, शेयर किया इमोशनल सफर
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
छोटे से गेट का बड़ा कमाल! वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं
छोटे से गेट का बड़ा कमाल! वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं
चेतावनी दी गई थी फिर भी नहीं रोका गया क्रूज, तेज हवा में पलटी नाव; बरगी डैम हादसे में अब तक 9 की मौत
चेतावनी दी गई थी फिर भी नहीं रोका गया क्रूज, तेज हवा में पलटी नाव; बरगी डैम हादसे में अब तक 9 की मौत