राजस्थान को जहां अपनी संस्कृति, विरासत और इतिहास के लिए जाना जाता हैं। वहीँ इसे अपने खानपान और स्वाद के लिए भी जाना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए 'राजस्थानी मसाला बाटी' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद आपकी जुबां पर बस जाएगा और बहुत पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 2 कप गेहूं का आटा (दरदरा पिसा हुआ)
- 4 टेबलस्पून घी (मोयन के लिए)
- 2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
![जुबां पर बस जाएगा 'राजस्थानी मसाला बाटी' का स्वाद #Recipe rajasthani masala baati recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 1/4 टीस्पूनगरम मसाला पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- घी तलने के लिए
- 1 टीस्पून जीरा पाउडर
- पानी आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि
- गेहूं के आटे में घी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर कड़क आटा गूंध लें।
- छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर स्टीमर में 10-15 मिनट तक पकाएं।
- आंच से उतारकर ठंडा होने दें और 2 भाग में तोड़ लें।
- एक पैन में घी गरम करके स्टीम्ड बॉल्स को सुनहरा होने तक तल लें।