Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

परांठों के साथ बनाए पंजाबी छोले, लूटेंगे वाहवाही #Recipe

आज हम आपके लिए पंजाबी छोले बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप सभी की वाहवाही लूट सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Dec 2019 6:26:59

परांठों के साथ बनाए पंजाबी छोले, लूटेंगे वाहवाही #Recipe

सुबह के ब्रेकफास्ट में परांठे बहुत पसंद किए जाते हैं। लेकिन इनका मजा और भी बढ़ाया जा सकता हैं अगर इनके साथ पंजाबी छोले बनाए जाए। पंजाबी छोले अपने बेहतरीन स्वाद से सभी को पसंद आते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए पंजाबी छोले बनाने की स्पेशल Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप सभी की वाहवाही लूट सकती हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

काबुली चने (सफेद चने) – 01 कटोरी
पनीर – 100 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
टमाटर– 3-4 (मीडियम साइज)
प्याज – 01 नग
हरी मिर्च – 3-4 नग
रिफाइंड तेल – 02 बड़े चम्मच
अदरक पेस्ट – 01 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 01 छोटा चम्मच
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
खाने का सोडा़ – 1/4 छोटी चम्मच
हरा धनिया – 02 बड़े चम्मच (बारीक कतरा हुआ)
नमक – स्वादानुसार punjabi chole recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

सबसे पहले काबुली चनों को रात भर के लिये भिगो दें। भीगने के बाद चनों को धो कर कुकर में रखें। कुकर में एक छोटा गिलास पानी, खाने का सोडा़ और नमक मिला दें। इसके बाद कुकर का ढक्कन बन्‍द कर दे और उसे गैस पर तेज आंच में उबालें। जब कुकर में 1 सीटी आ जाए, गैस की आंच धीमी कर दें। 5 मिनट पकने के बाद गैस औफ कर दें और कुकर की गैस अपने आप निकलने दें।

जब तक छोले ठंडे हो रहे हैं, एक पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें पनीर के टुकड़े डाले और उन्हें हल्का सा तल लें। इसके बाद पैन में गरम मसाला और आधा हरा धनिया मिला दें और चलाकर इसे उतार कर अलग रख दें। अब मिक्सर में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को बारीक पीस लें। कढ़ाई में तेल गर्म करें। गरम तेल में जीरा डालें और भून लें। जीरा भुनने के बाद उसमें प्याज मिक्‍स करें और भून ले। प्याज भुन जाने के बाद कढ़ाई में अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और टमाटर अदरक का पेस्ट डाल कर भून लें।

जब मसाला तेल छोड़ दे, उसमें एक कप पानी डाल कर उबाल आने तक पकायें। उबाल आने पर कढ़ाई में उबले हुए छोले डाल दें और चला दें। अगर आपको छोले की तरी ज्यादा गाढ़ी लग रही हो, तो इसमें आवश्यकतानुसार और पानी मिला दें और उसे पका लें। इसके बाद कढ़ाई में तले हुए पनीर के मिश्रण को कढ़ाई में डालें और चला दें। 2 मिनट तक पकने दें, फिर गैस बंद कर दें और बची हुई हरी धनिया कढ़ाई में डाल कर चला दें। अब इसे गरमागरम नान या परांठों के साथ अपनी फैमिली और फ्रेंडस को परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology