सुबह के नाश्ते में पराठे बहुत पसंद किए जाते हैं। लेकिन रोजाना एक समान नाश्ता बोरियत लाने लगता हैं, खासतौर से लॉकडाउन के इस समय में। ऐसे में आज हम आपके लिए पोहा कटलेट बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिससे सुबह कि बेहतरीन शुरुआत होगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
पोहा - 2 कप
आलू - 3 (उबले और मैश किए हुए)
पनीर - 1/4 कप (कसा हुआ)
गाजर - 1/4 कप (कसी हुई)
गरम मसाला पाउडर - 1/2 टेबलस्पून
काली मिर्च पाउडर - 1/2 टेबलस्पून
चाट मसाला पाउडर - 1 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टेबलस्पून
अदरक - 1 टुकड़ा (बारीक कटा)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
नीबू का रस - 1 टेबलस्पून
![लॉकडाउन रेसिपी : पोहा कटलेट से करें सुबह की बेहतरीन शुरुआत poha cutlet recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,lockdown,coronavirus]()
मैदा - 2 टेबलस्पून
धनिया पत्ती - 4 टेबलस्पून
ब्रेड क्रम्ब्स - 1/2 कप
तेल - आवश्यकतानुसार
नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले पोहा को 2-3 बार पानी से धोकर 10 मिनट तक सूखने के लिए अलग रख दें।
- अब एक बाउल में मैदा और ब्रेड क्रम्बस को छोड़ बाकी सभी सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- तैयार मिश्रण से कटलेट बनाएं।
- अब एक अलग बाउल में मैदा, नमक, काली मिर्च व पानी डालकर पतला सा घोल बनाएं।
- अब बाउल में ब्रेड क्रम्बस को रखें।
- गैस पर कड़ाई में तेल गर्म करने के लिए रखें।
- तैयार कटलेट को एक- एक कर मैदे वाले पेस्ट में डुबोए, फिर उसे ब्रेड क्रम्बस से रोल कर फ्राई करें।
- इसी तरह बाकी के कटलेट्स को भी हल्का भूरा होने तक डीप फ्राई करें।
- आपके पोहा कटलेट्स बन कर तैयार है।