न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब घर पर ही बनाए पिज्जा सॉस, जानें इसे बनाने का तरीका #Recipe

आज हम आपके लिए पिज्जा सॉस बनाने की Recipe लेकर आए हैं ताकि इसे घर पर ही बनाया जा सके।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Jul 2019 3:40:03

अब घर पर ही बनाए पिज्जा सॉस, जानें इसे बनाने का तरीका #Recipe

पिज्जा खाना आजकल सभी को पसंद आता हैं फिर चाहे वो बड़े हो या बच्चे। लेकिन बाजार में मिलने वाला पिज्जा अनहेल्दी होता है जिस वजह से घर के बड़े बाहर पिज्जा खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन घर में बना पिज्जा बड़े चाव से खाते हैं। अक्सर देखा गया है कि घरों में पिज्जा बनाते समय बाजार के सॉस का ही इस्तेमाल किया जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए पिज्जा सॉस बनाने की Recipe लेकर आए हैं ताकि इसे घर पर ही बनाया जा सके। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

pizza sauce recipe,sauce recipe,special recipe,pizza sauce,recipe

आवश्यक सामग्री

- 6 बॉम्बे टमाटर
- 3 टेबलस्पून तेल
- 20 कलियां लहसुन की
- 1 प्याज, बारीक काट लें
- 1 टीस्पून ऑरिगेनो
- 1 टीस्पून बेसिल लीफ
- 1 टीस्पून चिली फ्लेक्स
- 1 टेबलस्पून नमक
- 1 टीस्पून शक्कर
- 1/2 टीस्पून पैपरिका पाउडर
- 2 टीस्पून टोमैटो केचअप

pizza sauce recipe,sauce recipe,special recipe,pizza sauce,recipe

बनाने की विधि

- टमाटर को दो टुकड़ों में काट लें। इनके डंठल के पास वाला हिस्सा निकाल दें।
- ऐसा करने से टमाटर आसानी से गल जाएंगे।
- धीमी आंच पर पैन में तेल गर्म करें।
- तेल के गर्म होते ही इसमें लहसुन और प्याज डालकर 2 मिनट तक भूनें।
- 2 मिनट के बाद इसमें ऑरिगेनो, बेसिल लीफ, चिली फ्लेक्स डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- आप चाहें तो पिज्जा मिक्स हर्ब्स भी डाल सकते हैं।
- इसके बाद इसमें टमाटर डालकर एक मिनट तक पलटते पकाएं।
- अब नमक डालकर मिला लें और ढककर 5 मिनट तक पकाएं।
- तय समय बाद आप पाएंगे की टमाटर की स्किन ढीली हो गई है। इस समय चम्मच की सहायता से टमाटर के टुकड़ों के छिलके निकाल लें।
- इसके बाद टमाटर को कड़छी से दबाकर मसल लें।
- 10-15 मिनट तक पका लें।
- अब इसमें शक्कर डालकर मिला लें। अगर आप देसी टमाटर इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं।
- इसके बाद टमाटर के पेस्ट में पैपरिका पाउडर डालकर मिला लें। आप चाहें तो लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं।
- आखिर में टोमैटो केचअप डालकर 2-3 मिनट तक पका लें।
- पैन को आंच से उतारकर हल्का ठंडा करके पीस लें।
- तैयार है पिज्जा सॉस। इसे एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में एक महीने तक रख सकते हैं।
- अब भी घर पर पिज्जा बनाएं यह सॉस लगाकर खाएं-खिलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका