वीकेंड आ चुका हैं और सभी इसकी राह पूरे सप्ताह तकते नजर आते हैं। वीकेंड को स्पेशल बनाने के लिए घरों में कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। इस बार आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो पनीर की पूरी ट्राई कर सकते हैं जो आलू या पनीर की सब्जी के साथ बेहतरीन स्वाद देगी। इसका स्वाद चखकर बिना तारीफ किए कोई भी नहीं रह पाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 3/4 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 टेबलस्पून बेसन
- 1 टीस्पून सूजी
- 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- आधा टीस्पून अजवायन
- आधा टीस्पून जीरा
आवश्यक सामग्री
- 3/4 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 टेबलस्पून बेसन
- 1 टीस्पून सूजी
- 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- आधा टीस्पून अजवायन
- आधा टीस्पून जीरा
![वीकेंड स्पेशल में ट्राई करें पनीर की पूरी, बिना तारीफ किए नहीं रह पाएगा कोई #Recipe paneer puri recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
- तलने के लिए तेल को छोड़कर बाउल में सारी सामग्री को मिक्स करें।
- आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गूंध लें।
- ध्यान रहे, आटा न तो बहुत अधिक कड़क हो और न ही गीला।
- ढंककर 5 मिनट तक रखें।
- चिकनाई लगे हाथों से लोई बनाएं और पूरी बेलें।
- कड़ाही में तेल गरम करके सुनहरा होने तक तल लें।
- चना मसाला के साथ सर्व करें।