न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिनटों में घर पर ही तैयार करें ढ़ाबा स्टाइल पनीर कुल्चा #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए पनीर कुल्चा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिससे आपको आसानी होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Feb 2021 9:02:18

मिनटों में घर पर ही तैयार करें ढ़ाबा स्टाइल पनीर कुल्चा #Recipe

जब भी बाहर ढ़ाबे जाते हैं तो ऐसी चीज खाना पसंद करते हैं जो सबसे अलग हैं। इसमें पनीर कुल्चा भी एक व्यंजन हैं जिसे लोग बभूत खाना पसंद करते हैं और इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो अपने घर पर ही इसे मिनटों में बना सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए पनीर कुल्चा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिससे आपको आसानी होगी।

आटे के लिए सामग्री

मैदा - 2 कप
बेकिंग पाउडर - 1/2 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/4 चम्मच
दूध - 1/2 कप
दही - 1 बड़ा चम्मच
तेल - आवश्यकतानुसार
नमक - 1/2 चम्मच
चीनी - 1 चम्मच

paneer kulcha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

स्‍टफिंग के लिए सामग्री

धनिया पत्ती - 1 चम्मच
बारीक कटी हुई शिमला मिर्च - 1/4 कप
कटी हुई हरी मिर्च - 2
सरसों के बीज - 1 चम्मच
चावल की भूसी का तेल - 1 बड़ा चम्मच
पिसी हुई काली मिर्च - 1/2 चम्मच
टोमैटो केचप - 2 बड़े चम्मच
घी - 2 बड़ा चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
चाट मसाला पाउडर - 1/2 चम्मच
अमचूर पाउडर - 1/4 बड़ा चम्मच
नमक - आवश्यकतानुसार
हरी चटनी - 1 चम्मच
कद्दूकस हुआ पनीर - 200 ग्राम
कटा हुआ अदरक - 1 छोटा चम्‍मच
कटा हुआ टमाटर - 1/4 कप
कटा प्याज - 1/2 कप

बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदे को एक बड़े बाउल में निकाल लें। फिर इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी, दूध, दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आवश्यकतानुसार पानी डालें और स्‍मूथ आटा गूंथ लें। आटे में 2 चम्‍मच तेल मिलाएं और इसे एक हल्‍के गीले कपड़े से कवर करें। इसे एक घंटे के लिए अलग रख दें। दूसरी तरफ एक पैन में तेल गरम करें और उसमें राई और जीरा डालें और इसे हल्‍का सा भून लें।

इसके बाद, प्याज, टमाटर, नमक, अदरक, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, काली मिर्च पाउडर डालें और कुछ मिनट तक भूनें। मिश्रण को अच्‍छी तरह मिक्‍स करें और ठंडा होने के लिए रख दें। एक बार जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें, इसमें थोड़ा चाट मसाला पाउडर और अमचूर पाउडर डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और फिर इसमें टोमैटो केचप, कटा हरा धनिया और नमक डालें। अब अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगा लें और एक आटे की बॉल लें और इसे छोटा-छोटा रोल करें। अगर आवश्यक हो, तो इसे चिपकने से बचाने के लिए रोल करते समय उस पर थोड़ा सा सूखा आटा डालें।

एक बड़ा चम्मच पनीर मिश्रण लें और इसे सेंटर में रखें। आटा के सर्कल्‍स के सभी साइड्स को सील करें। प्रत्येक बॉल पर थोड़ा तेल लगाएं और इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें। अब, इसे धीरे से दबाएं और दोनों तरफ से इसकी सतह को समतल करें। बेलन के इस्तेमाल से इसे पराठे की तरह बेलें, लेकिन बहुत ज्‍यादा प्रेशर डालने से बचें। मीडियम आंच पर तवा गरम करें। इसके ऊपर कुल्चा डालें और थोड़ा सा घी लगाकर इसे मीडियम आंच पर ही पकाएं। दोनों तरफ से गोल्‍डन और कुरकुरा होने तक पकाएं। फिर इसे काटें और केचप या हरी चटनी के साथ गर्मा-गर्म परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी