Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लजीज पनीर अंगारा बढ़ाएगा खाने की शान, सभी करेंगे इसके स्वाद की तारीफ #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए पनीर अंगारा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका लजीज स्वाद आपके आपके भोजन की शान बढ़ाने का काम करेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Feb 2021 8:38:10

लजीज पनीर अंगारा बढ़ाएगा खाने की शान, सभी करेंगे इसके स्वाद की तारीफ #Recipe

भोजन को जब भी स्पेशल बनाने की चाहत होती हैं तो उसमें पनीर को शामिल किया जाता हैं। पनीर से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए पनीर अंगारा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका लजीज स्वाद आपके आपके भोजन की शान बढ़ाने का काम करेगा और सभी इसके स्वाद की तारीफ करेंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

टमाटर - 4 (300 ग्राम)
अदरक - 1 इंच
हरी मिर्च - 2
सूखी लाल मिर्च - 1
पनीर - 250 ग्राम
दालचीनी का टुकड़ा - 1 इंच
करी पत्ता - 2 छोटे टुकड़े
लौंग - 3
छोटी हरी इलायची - 3
काली मिर्च - 7
कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
हरा धनिया - 3 टेबल स्पून
पनीर - ½ कप (ग्रेट किया हुआ)
तेल - 4 टेबल स्पून
मक्खन - 1 टेबल स्पून
नमक - 1 छोटी चम्मच
कोयले का टुकड़ा - 1
शिमला मिर्च - 1
हींग - ½ चुटकी
जीरा - 1।25 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - ½ टी स्पून
काजू - 3 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - 1 टी स्पून paneer angara recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

- पनीर अंगारा बनाने के लिए टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा और 1 सूखी लाल मिर्च को मोटा मोटा कतर लीजिए।
- अब एक गहरे पैन में 1 बड़ा चम्मच कच्ची घानी तेल डालकर मद्धम आंच पर गर्म करें। अब इसमें जीरा, दालचीनी, करी पत्ता, लौंग, काली मिर्च और डालकर तड़का लगाएं। जब यह हल्का भुन जाए तब इसमें टमाटर, हरी मिर्च, अदरक के टुकड़े और काजू डालकर ढक्कन से ढंक दें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर एकदम मुलायम न हो जाएं।
- इसके बाद इसे गैस से नीचे उतारकर पंखे के नीच ठंडा होने के लिए रख दें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
- अब एक कढ़ाई में 3 बड़ा टेबल स्पून तेल डालकर गर्म होने दें फिर इसमें जीरा, टमाटर का पेस्ट हल्दी पाउडर , धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर मद्धम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि मसाला और तेल अलग अलग न दिखाई देने लगे। अब इसमें कटी शिमला मिर्च डालकर भून लें।
- अब आंच पर कोयला रखकर इस पर थोड़ा सा तेल डालकर इसे सुलगने दीजिए। जब मसाला और तेल अलग अलग अलग हो जाए तो इसमें 1 कप पानी, स्वादानुसार नमक, कटा हरा धनिया डालकर मिलाते जाएं। अब इसमें पहले से कटे हुए पनीर के क्यूब और कसा हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब एक ढक्कन से इस ग्रेवी को ढककर मद्धम आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकने दें। जब लगे कि सब्जी पक चुकी है तो इसमें सुलगाया हुआ कोयला रखकर इसके ऊपर से हींग और तेल डालकर 15 मिनट के लिए ढक्कन से बंद कर दें।
- इसके बाद ढक्कन खोलकर एक चिमटे की मदद से कोयला निकालकर बाहर रख दें और इसको मक्खन और बारीक कटा हरा धनिया ऊपर से डालकर एक सर्विंग बाउल में निकाल लें।
- लीजिए तैयार है आपका पनीर अंगारा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology