मॉनसून के इस सुहाने मौसम में शाम के समय बच्चों को हल्की भूख लगने लगती हैं। ऐसे में चटपटे स्नैक्स आपकी शाम को शानदार बना सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए पालक पनीर टिक्की बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बच्चों और बड़ों सभी को बेहद पसंद आएगी। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 3 कप पालक
- 4 आलू (उबले और मैश किए हुए)
- 6 ब्रेड का चूरा
- 8-10 हरी मिर्च (कटी हुई)
- अदरक का 1 बड़ा टुकड़ा
- 8-10 लहसुन की कलियां
- 100 ग्राम पनीर (कद्दूकस किए हुए)
- 4 चीज़ क्यूब्स (कद्दूकस किए हुए)
- आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- आधा टीस्पून जीरा पाउडर
- 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
![पालक पनीर टिक्की के साथ बनाएं अपनी शाम चटपटी #Recipe palak paneer tikki recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/4 टीस्पून अमचूर पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
- पैन में पालक और थोड़ा-सा नमक डालकर ढंककर 8 - 10 मिनट तक भाप में पकाएं।
- ठंडा होने पर मिक्सर में पालक, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक को पीस लें। बाउल में मैश आलू, पालक का पेस्ट, सारे पाउडर मसाले और नमक मिलाकर अलग रखें।
- स्टफिंग बनाने के लिए पनीर और चीज़ को मिक्स करें।
- चिकनाई लगी हथेलियों पर आलू-पालक का मिश्रण फैलाएं।
- बीच में पनीर-चीज़वाला मिक्सचर रखकर टिक्की बनाएं।
- गरम तेल में टिक्कियों को सुनहरा होने तक तल लें।
- हरी चटनी और टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।