न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ढाबा स्टाइल पालक पनीर की भुर्जी, देती है लजीज स्वाद #Recipe

आज हम आपके लिए ढाबा स्टाइल पालक पनीर की भुर्जी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो अपने लजीज स्वाद से आपका दिल जीत लेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Dec 2019 12:44:20

ढाबा स्टाइल पालक पनीर की भुर्जी, देती है लजीज स्वाद #Recipe

हर कोई चाहता है कि भोजन में कुछ ऐसा खाया जाए जो स्वाद और सेहत दोनों दे। ऐसे में पालक और पनीर बेहतरीन आहार साबित होते है। ऐसे में जरा सोचिए कि दोनों की मदद से कुछ स्पेशल बनाया जाए तो कैसा रहेगा। इसलिए आज हम आपके लिए ढाबा स्टाइल पालक पनीर की भुर्जी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो अपने लजीज स्वाद से आपका दिल जीत लेगी। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

पालक - 1 कि.ग्राम
पनीर - 200 ग्राम (कद्दूकस)
टमाटर - 4
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - 1
अदरक - 1/2 इंच का लम्बा टुकड़ा
काजू - 10 - 12 (कटे हुए)
जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
तेल - सब्जी बनाने के लिए
गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
नमक - स्वादानुसार

palak paneer bhurji,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

- पालक पनीर की भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को साफ कर लें। इसके लिए पालक की डंडियां हटाकर, पानी में 3 बार धो लीजिये। अब साफ हो चुके पालक को इस तरह रखें कि सारा पानी निथर जाए। चाकू से पालक को बारीक काट लीजिए।

- टमाटर को बड़े टुकड़े में काट लें, इसके साथ हरी मिर्च, अदरक को अच्छे से धोकर काट लें। अब इन सारी चीजों को मिक्सी में डाल कर बारीक पीस लें।

- कढ़ाही को आंच पर चढ़ा दें और इसमें 1 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म होने दें। फिर इसमें हींग, जीरा तड़कने दें। इसके बाद हल्दी डालकर आधा सेकंड चलाएं और टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट इसमं डालकर चमचे से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें। इसे तब तक चलाते हुए भूनते रहें जब तक कि तेल मसाले से अलग दिखाई ना देने लगे।

- जब मसाला अच्छे से भून जाए तब इसमें कटा हुआ पालक और नमक डालकर चमचे से 3 मिनट तक अच्छे से चलाएं और पालक को भून लें। सब्जी को ढंक दें और 3 से 4 मिनट तक मद्धम आंच पर पकने दें। इसके बाद ढक्कन खोलकर सब्जी को चमचे से चलाएं और इसे ढक्कन खोलकर ही तब तक पकाएं जब तक कि पालक का पानी सूख ना जाए।

- जब पालक पक जाए तब इसमें टूटे हुए काजू के टुकड़े, गरम मसाला और पनीर डालकर बेहद हलके हाथ से चमचे से चलाएं। इसके बाद ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें। लीजिए तैयार हो गयी है आपकी पालक पनीर की भुर्जी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म