Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बकरीद स्पेशल : मुंह का जायका बदल देगा मटन रोगन जोश #Recipe

आज हम आपके लिए मटन रोगन जोश बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो कि मजेदार जायका देगा और स्वाद बदल देगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Jul 2020 6:24:55

बकरीद स्पेशल : मुंह का जायका बदल देगा मटन रोगन जोश #Recipe

महीने के अंत तक चांद दिखने के अनुसार बकरीद मनाई जानी हैं। ऐसे में बकरीद के दिन कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं ताकि इस दिन को स्पेशल बनाया जा सकें। इसलिए आज हम आपके लिए मटन रोगन जोश बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो कि मजेदार जायका देगा और स्वाद बदल देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

मटन - 1/2 किलो
जीरा - 1/2 टेबल स्‍पून
खोया - एक चौथाई कप
बादाम - 15
बड़ी इलायची - 2
दालचीनी - 2
लौंग - 4 से 5
काली मिर्च - 1/2 टेबल स्‍पून
सूखी लाल मिर्च - 2
लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्‍पून
सौंफ का पाउडर - 2 टेबल स्‍पून
अदरक - 1 छोटा टुकडा़
धनिया पाउडर - 1/2 टेबल स्‍पून
दही - 1 कप
केसर - 2 बड़े चम्मच
गर्म मसाला पाउडर - 1/2 टेबल स्‍पून|
हींग - चुटकी भर
सरसों का तेल - अंदाजानुसार
नमक - स्वादानुसार mutton rogan josh recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

सबसे पहले मटन को एक बड़े से कटोरे में डालें और पानी से कम से कम दो से तीन बार अच्‍छे से धो लें। अब कढ़ही को गैस की तेज आंच पर रखें और इसमें तेल डालें। तेल को अच्छे से गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाएं तो गैस का फ्लेम बिल्‍कुल कम कर दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, इलायची, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी, लौंग, हींग और काली मिर्च के दाने डालें। इनको थोड़ा भून लें। अब कढ़ाही में इन खड़े मसालों के साथ मटन डालें और गैस की आंच धीमी कर दें और थोड़ी देर के लिए फ्राई होने दें। 15 मिनट बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालें और ढक दें।

जब मटन थोड़ा गल जाए तो इसमें धनिया पाउडर, सौंफ का पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। मसाले डालने के बाद मटन को थोड़ी देर के लिए फ्राई होने दें। बादाम का पेस्ट बना लें, इसके लिए सबसे पहले बादाम को उबाल लें और फिर छिलकर मिक्‍सी में डालकर इसका पेस्ट बना लें। साथ ही, खोये को घिस लें। मटन में नमक और दही डालें और अच्छी तरह से पकाएं। अब इसमें खोया, गर्म मसाला पाउडर और बादाम का पेस्ट डालें। मटन को गैस की लो फ्लेम पर तब तक पकाएं जब तक मटन अच्‍छे से गल ना जाए। तैयार है आपका स्वादिष्ट मटन रोगन जोश। इसे आप चावल, कुलचे, रोटी या नान के साथ गर्मागरम सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology